{"_id":"66e16158a834b4163207830f","slug":"icc-test-ranking-2024-top-five-batsmen-rohit-sharma-1st-position-yashasvi-jaiswal-virat-kohli-news-in-hindi-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Test Ranking: टेस्ट रैंकिंग में हिटमैन का जलवा, शीर्ष पांच में हुई वापसी, कोहली-जायसवाल इस स्थान पर पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Test Ranking: टेस्ट रैंकिंग में हिटमैन का जलवा, शीर्ष पांच में हुई वापसी, कोहली-जायसवाल इस स्थान पर पहुंचे
Wed, 11 Sep 2024 02:52 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:52 PM IST
सार
भारत ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दौरान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया था। दोनों जबरदस्त फॉर्म में थे। युवा बल्लेबाज ने इस सीरीज में दो शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 712 रन बनाए थे। वहीं, भारतीय कप्तान ने भी दो शतक लगाकर 400 रन बनाए थे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पांच में वापसी हो गई है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की तरफ से जारी की गई टेस्ट रैंकिंग में हिटमैन ने शीर्ष पांच मे सितंबर 2021 के बाद वापसी की है। वहीं, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को भी फायदा हुआ है। दोनों क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। तीनों भारतीय बल्लेबाज भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज में अच्छे प्रदर्शन से अपनी रेटिंग में सुधार करना चाहेंगे।
रोहित, यशस्वी और विराट को हुआ फायदा
भारत ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दौरान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया था। दोनों जबरदस्त फॉर्म में थे। युवा बल्लेबाज ने इस सीरीज में दो शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 712 रन बनाए थे। वहीं, भारतीय कप्तान ने भी दो शतक लगाकर 400 रन बनाए थे। हालांकि, विराट कोहली इस सीरीज में नहीं खेले थे।

रूट शीर्ष पर बरकरार, रेटिंग में आई कमी
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को भी फायदा मिला है। हाल ही में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें श्रीलंका ने ओली पोप की अगुआई वाली टीम को हराया दिया। इस बीच जो रूट टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में दो बार विफल होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की रेटिंग में कमी आई है। अब उनके 922 अंक से 899 अंक हो गए हैं। इससे दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (859) की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बनने की राह आसान हो गई है। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम शीर्ष 10 से बाहर बने हुए हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान नौवें स्थान के साथ देश के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।

धनंजय, मेंडिस और निसांका को हुआ फायदा
श्रीलंका के लिए कप्तान धनंजय डी सिल्वा, मध्यक्रम के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस और सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने इंग्लैंड में दमदार प्रदर्शन किया था। टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंका के शीर्ष स्कोरर रहे डी सिल्वा ने 69 रन की पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत दाएं हाथ के बल्लेबाज अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंच गए। अब वह अपनी टीम के लिए बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष खिलाड़ी हैं।
मेंडिस और निसांका ने भी टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद मेंडिस छह स्थान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, निसांका 64 और नाबाद 127 रन की पारी खेलने के बाद 42 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गए।