{"_id":"618a2ba6d9c3b531b96fd27e","slug":"icc-t20-world-cup-2021-sunil-gavaskar-describes-why-team-india-can-not-score-against-strong-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: गावस्कर ने बताया- इस वजह से भारतीय बल्लेबाज अच्छी टीमों के खिलाफ रन बनाने में विफल रहे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: गावस्कर ने बताया- इस वजह से भारतीय बल्लेबाज अच्छी टीमों के खिलाफ रन बनाने में विफल रहे
Tue, 09 Nov 2021 01:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:35 PM IST
सार
गावस्कर ने टीम को बल्लेबाजी और फील्डिंग को सुधारने की सलाह भी दी है। भारतीय टीम सुपर-12 राउंड के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बाद तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया टी-20 विश्व कप से बाहर हो चुकी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बताया है कि क्यों भारतीय बल्लेबाज अच्छी टीमों और उनके गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने में विफल रहे हैं। गावस्कर ने टीम को बल्लेबाजी और फील्डिंग को सुधारने की सलाह भी दी है। भारतीय टीम सुपर-12 राउंड के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बाद तीसरे स्थान पर रही। दो ग्रुप की टॉप दो टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
पावरप्ले में खेलने का ढंग बदले भारत
गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा- पावरप्ले में भारत को अपने खेलने के ढंग को बदलने की जरूरत है। टीम में ज्यादा बदलाव करना सही नहीं है। ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया बहुत सारे मैच हारती है, जो टीम में बदलाव करना पड़े। हम मैच जीतते हैं, तो उसी टीम के साथ उतरने से खिलाड़ियों में विश्वास जगेगा। शुरुआती दो मैचों में बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए। यही वजह रही की भारत को बाहर होना पड़ा।
भारतीय बल्लेबाज और मेहनत करें
गावस्कर ने कहा- पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में सिर्फ दो खिलाड़ी 30 यार्ड से बाहर होते हैं यानी बाउंड्री लाइन पर होते हैं। भारत पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट्स में इसका फायदा नहीं उठा सका है। यही वजह है कि जब कोई अच्छी टीम सामने होती है तो भारत रन नहीं बना पाता। इस छवि को सुधारनी होगी और भारतीय बल्लेबाजों को पावरप्ले में रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड से फील्डिंग सीखे भारतीय टीम
गावस्कर ने फील्डिंग को लेकर कहा- टीम इंडिया में सिर्फ तीन से चार अच्छे फील्डर्स हैं। गावस्कर ने भारत को न्यूजीलैंड से तुलना करते हुए कहा कि टीम में ऐसे खिलाड़ियों को लाने की जरूरत है जो क्षेत्ररक्षण में असाधारण हों। जिस तरह से टी-20 विश्व कप में कीवी टीम ने फील्डिंग की, कैच किया और रन रोके, उनकी जीत की वजह यही रही। पिच के साधारण होने पर भी आप असाधारण फील्डिंग से मैच पलट सकते हो। हमारे पास तीन से चार फील्डर्स ऐसे हैं। बाकी पर भरोसा नहीं किया जा सकता।