धोनी के प्यार में पागल इस लड़की ने सरेआम किया कुछ ऐसा, WIFE को भी होगी जलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है। देश में इस खेल को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। टीम इंडिया जब बड़े मैच में शिरकत करती है तो उसे सबसे ज्यादा फैंस का समर्थन हासिल होता है। अब आईपीएल की मौजूदगी से क्रिकेट की लोकप्रियता देश में उम्मीद से अधिक बढ़ चुकी है और इसके ग्राफ में दिन प्रति दिन बढ़ोतरी होती जा रही है।
भारत के कुछ खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में उम्दा योगदान दिया और फैंस को अपना मुरीद बनाया। क्रिकेट फैंस की दीवानगी का आलम देखिए कि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए कई हजार किलोमीटर की यात्रा करते हैं।
अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के प्रति ईमानदारी और प्यार दर्शाने के लिए फैंस मैदान के अंदर कई प्रकार के पोस्टर लेकर पहुंचते हैं। हाल ही में एमएस धोनी की एक फैन का पता चला, जिसने सरेआम कुछ ऐसा किया जो देखकर माही की पत्नी साक्षी धोनी को भी जलन हुई होगी।
बड़ी बात तो यह है क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी आईसीसी ने इस महिला फैन का फोटो अपने आधिकारिक ट्विटर पर शेयर किया, जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया की भी जान बन चुकी है।
लेडी फैन ने माही के लिए इस अंदाज में बयां किया अपना प्यार
आईसीसी ने एक महिला फैन का फोटो शेयर किया, जिसने हाथ में पोस्टर लिया हुआ है। पोस्टर में लिखा है, 'सॉरी फ्यूचर पार्टनर, लेकिन एमएस धोनी हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा! लव यू माही!'
💕 @msdhoni 😍#CSKvRR #IPL2018 pic.twitter.com/j2t5Scuwzs
— ICC (@ICC) April 20, 2018
धोनी हैं लीजेंड, ट्वीट्स पर आए जबर्दस्त रिएक्शन
बता दें कि एमएस धोनी की छवि विश्व के सबसे इज्जतदार क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ नाबाद 79 रन की उम्दा पारी खेली और टीम को लक्ष्य के काफी करीब ले गए। धोनी ने क्रिकेट में काफी कुछ हासिल किया है और वह खेल के लीजेंड में से एक बन चुके हैं।
माही की फैन फॉलोइंग भी जबर्दस्त है। हाल ही में जब वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे तब फैंस ने उनका दमदार अंदाज में सपोर्ट किया था।
बहरहाल, इस फैन के जो पोस्टर शेयर किया, उसके बाद फैंस की जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली:
That's a real fan..
— Abhijit Ash (@AbhijitAsh6) April 21, 2018
— puvanesh pugal (@puvanesh_pugal) April 20, 2018
😘😘😘Mahi
— Rakesh Kumar Gurjar (@Rakeshk99289082) April 21, 2018
Don’t be sorry to speak ur mind. And if it’s @mddhoni then future partner better understand.
— Jatendrai (@Jatendrai1) April 20, 2018
Dhoni is most popular legend
— Cool'Msdian Milan (@Msdian_Milan7) April 20, 2018