{"_id":"5ccc167cbdec22078c36e028","slug":"icc-reveals-new-t20-ranking-india-move-to-5th-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, ICC टी-20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, ICC टी-20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसका
Fri, 03 May 2019 03:52 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 03 May 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
dhoni virat ravi
भारतीय टीम तीन पायदान खिसककर अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गई जबकि पाकिस्तान शीर्ष पर बना हुआ है।
विज्ञापन
आईसीसी ने शुक्रवार को टी20 टीम रैंकिंग जारी की। पाकिस्तान के 286 अंक है जबकि दक्षिण अफ्रीका के 262, इंग्लैंड के 261, आस्ट्रेलिया के 261 और भारत के 206 अंक है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका दूसरे और भारत पांचवें स्थान पर है। अब रैंकिंग में 80 टीमों को शामिल किया गया है। इसमें 2015-16 की श्रृंखलाओं के नतीजे हटा दिए गए हैं और 2016-17 और 2017-18 के नतीजों को 50 फीसदी अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान और श्रीलंका एक पायदान चढकर क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर है जबकि वेस्टइंडीज नौवे स्थान पर खिसक गया है।
नेपाल 14वें से 11वें और नामीबिया 20वें स्थान पर आ गया है। आस्ट्रिया, बोत्सवाना, लक्जेमबर्ग और मोजाम्बिक जैसी टीमों को पहली बार इस तालिका में जगह मिली है जिसमें मई 2016 से दूसरे आईसीसी सदस्य देश के खिलाफ छह मैच खेल चुके सभी सदस्य देशों को शामिल किया गया है।
महिला रैंकिंग में टीमों को दूसरी टीमों के खिलाफ पिछले तीन से चार साल में छह मैच खेलना अनिवार्य है।