फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC releases world cup playing xi virat kohli and dhoni didnt get place in team

आईसीसी ने जारी की विश्व कप एकादश, विराट और धोनी को नहीं मिली टीम में जगह

Mon, 15 Jul 2019 10:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Jul 2019 10:16 PM IST
सार

- भारतीय कप्तान विराट को जगह नहीं, सर्वाधिक चार खिलाड़ी इंग्लैंड के 
- रोहित शर्मा ने पांच शतकों की मदद से टूर्नामेंट में 648 रन बनाए
- भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने 18 विकेट चटकाए

विज्ञापन
ICC releases world cup playing xi virat kohli and dhoni didnt get place in team
टीम इंडिया - फोटो : social media

विस्तार

टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित शर्मा ओर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी विश्व कप एकादश में शामिल किया गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली को टीम में जगह नहीं मिली है। टीम की कमान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को सौंपी गई है। इंग्लैंड का इस टीम में दबदबा है। विलियम्सन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था।

विज्ञापन


लॉर्ड्स में फाइनल खेलने वाले छह खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। विश्व चैंपियन इंग्लैंड के चार और न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी एकादश में शामिल हैं। इस टीम का चयन एक पैनल ने किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं। रोहित ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 648 रन बनाए, जबकि बुमराह ने 18 विकेट झटके। इंग्लैंड के जेसन रॉय और रोहित को ओपनर जोड़ी चुना है। विलियम्सन नंबर तीन पर। उनके बाद इंग्लैंड के जो रूट का रखा गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टीम: रोहित शर्मा, जेसन रॉय, केन विलियम्सन (कप्तान), जो रूट, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क,  जोफरा आर्चर, लॉकी फर्ग्यूसन और जसप्रीत बुमराह। 12वां खिलाड़ी : ट्रेंट बोल्ट। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed