{"_id":"68ef7713009470bfd00ebcdc","slug":"icc-rankings-kuldeep-yadav-achieves-career-best-test-ranking-of-14-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में कुलदीप यादव ने बिखेरा जलवा, करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में कुलदीप यादव ने बिखेरा जलवा, करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया
Wed, 15 Oct 2025 03:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 15 Oct 2025 03:57 PM IST
सार
कुलदीप ने बुधवार को जारी की गई रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाई जबकि वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन और कप्तान रोस्टन चेज क्रमश: दो और चार स्थान आगे 30वें और 57वें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में दूसरे मैच में आठ विकेट हासिल करने के शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 14वीं रैंकिंग हासिल की। कुलदीप ने बुधवार को जारी की गई रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाई जबकि वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन और कप्तान रोस्टन चेज क्रमश: दो और चार स्थान आगे 30वें और 57वें स्थान पर पहुंच गए।
जायसवाल ने लगाई छलांग
बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली पारी में 175 रन बनाने के बाद दो स्थान ऊपर पांचवें, जबकि केएल राहुल 38 और नाबाद 58 रन की पारियों से दो स्थान ऊपर 33वें स्थान पर पहुंच गए। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों में शाई होप (34 स्थान ऊपर 66वें स्थान पर) और जॉन कैम्पबेल (छह स्थान ऊपर 68वें स्थान पर) को फायदा हुआ है। इन दोनों ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में शतक बनाए थे।
राशिद वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर लौटे
इस बीच अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान अबू धाबी में बांग्लादेश पर 3-0 की सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर लौट आए हैं। राशिद ने सीरीज में 11 विकेट लिए, जिससे वह पांच स्थान ऊपर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 710 रेटिंग अंक हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज से 30 अंक अधिक हैं। राशिद सितंबर 2018 में पहली बार नंबर एक गेंदबाज बने थे और आखिरी बार नवंबर 2024 में इस स्थान पर काबिज हुए थे।