फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC ODI Rankings Virat Kohli Rohit Sharma and pacer Mohammed Siraj make gains after india vs sri lanka 1st odi

ICC ODI Rankings: शतक लगाने के बाद छठे स्थान पर पहुंचे विराट कोहली, रोहित शर्मा और सिराज को भी हुआ फायदा

Wed, 11 Jan 2023 05:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 11 Jan 2023 05:38 PM IST
सार

टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार पहले स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार शतक लगाया था। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन टी20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
ICC ODI Rankings Virat Kohli Rohit Sharma and pacer Mohammed Siraj make gains after india vs sri lanka 1st odi
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। गुवाहाटी में मंगलवार (10 जनवरी) को कोहली ने 113 और रोहित ने 83 रन की पारी खेली। विराट को दो स्थानों का फायदा हुआ और वह अब छठे पायदान पर पहुंच गए। वहीं, रोहित शर्मा को एक स्थान ऊपर चढ़कर आठवें क्रम पर आ गए हैं।
विज्ञापन

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने शतकीय पारी खेली। हालांकि, उनका शतक बेकार गया। शनाका नाबाद 108 रन बनाने का फायदा रैंकिंग में मिला। उन्होंने 20 स्थानों की छलांग लगाई। वह अब 61वें पायदान पर आ गए। गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज को बड़ा फायदा हुआ। उन्होंने पहले वनडे में दो विकेट लिए थे। सिराज को चार स्थानों का फायदा हुआ और वह 18वें नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार टी20 में पहले स्थान पर
टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार पहले स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार शतक लगाया था। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन टी20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हैं। वहीं, राशिद खान ने गेंदबाजों की रैंकिंग में वानिंदु हसरंगा को पीछे छोड़ दिया। हसरंगा का प्रदर्शन भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा नहीं रहा था।
विज्ञापन

टेस्ट रैंकिंग में ख्वाजा को हुआ फायदा
टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ है। बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा शीर्ष-10 में पहुंच गए हैं। उन्हें चार पायदानों का फायदा हुआ। ख्वाजा आठवें नंबर पर पहुंच गए। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज के बाद कीवी टीम के टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे के अलावा पाकिस्तान के साउद शकील को भी रैंकिंग में फायदा हुआ। लाथम 20वें से 19वें, कॉनवे 24वें से 21 और शकील 50वें से 30वें पायदान पर आ गए।

ऑस्ट्रेलिया के मार्नश लाबुशेन बल्लेबाजों में शीर्ष पर बरकरार हैं। वहीं, गेंदबाजों में कंगारू कप्तान पैट कमिंस पहले स्थान पर हैं। जोश हेजलवुड ने सिडनी टेस्ट में पांच विकेट लिए थे। उन्होंने छह स्थानों पायदानों की छलांग लगाई। वह 10वें स्थान पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed