आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: मई माह के लिए ये खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, जानें सूची में कौन-कौन शामिल
पुरुषों में हसन अली, प्रवीण जयविक्रमा और मुशफिकुर रहीम को नॉमिनेट किया गया है। वहीं, महिला क्रिकेटरों में कैथरिन ब्रेस, गैबी लुइस और लीह पॉल को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को मई माह के लिए तीन पुरुष और तीन महिला खिलाड़ियों को 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है। पुरुषों की लिस्ट में पाकिस्तान के हसन अली, श्रीलंका के प्रवीण जयविक्रमा और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम शामिल हैं। वहीं महिला क्रिकेटरों की बात करें तो स्कॉटलैंड की कैथरिन ब्रेस, आयरलैंड की गैबी लुइस और लीह पॉल को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।
हसन अली ने हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी। हसन ने इस दौरान 8.92 की औसत से कुल 14 विकेट चटकाए थे। वहीं श्रीलंका के प्रवीण ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 16.11 की औसत से 11 विकेट झटके थे। प्रवीण की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही श्रीलंका ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में 209 रनों के बड़े अंतर से हराया था। प्रवीण को उस मैच में मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। मुशफिकुर रहीम की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में 79 की औसत से 237 रन बनाए थे। इसी वजह से उन्हें इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। बता दें कि बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
The ICC Men's Player of the Month nominees for May are in 👀
Hasan Ali 🇵🇰 14 Test wickets at 8.92
Praveen Jayawickrama 🇱🇰 11 Test wickets at 16.18
Mushfiqur Rahim 🇧🇩 237 ODI runs at 79.00
Vote now 🗳️ https://t.co/PPTfbb1PT5#ICCPOTM pic.twitter.com/C9IFIyI35Aविज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) June 8, 2021
वहीं, महिला वर्ग में कैथरीन हाल में जारी रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली स्कॉटलैंड की पहली पुरुष या महिला खिलाड़ी बनी। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 96 रन बनाने के अलावा पांच विकेट चटकाए और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 4.76 रन प्रति ओवर रही। गैबी ने भी स्कॉटलैंड के खिलाफ चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलते हुए 116 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 29.00 और स्ट्राइक रेट 116.00 रहा। वह श्रृंखला की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने दूसरे मैच में 47 जबकि चौथे मैच में 49 रन की पारी खेली। लीह आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच श्रृंखला में नौ विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
The ICC Women's Player of the Month nominees for May 👀
— ICC (@ICC) June 8, 2021
Kathryn Bryce 🏴 96 T20I runs at a strike-rate of 85.71, 5 T20I wickets at 14.60
Gaby Lewis ☘️ 116 T20I runs at a strike-rate of 116.00
Leah Paul ☘️ 9 T20I wickets at 4.44
Vote now 🗳️ https://t.co/IGcONOLEux#ICCPOTM pic.twitter.com/mhnZP0W5Ch