फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Mens Player of the Month nominees for May are in

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: मई माह के लिए ये खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, जानें सूची में कौन-कौन शामिल

Tue, 08 Jun 2021 03:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Jun 2021 03:43 PM IST
सार

पुरुषों में हसन अली, प्रवीण जयविक्रमा और मुशफिकुर रहीम को नॉमिनेट किया गया है। वहीं, महिला क्रिकेटरों में कैथरिन ब्रेस, गैबी लुइस और लीह पॉल को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। 

विज्ञापन
ICC Mens Player of the Month nominees for May are in
हसन अली - फोटो : social Media

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को मई माह के लिए तीन पुरुष और तीन महिला खिलाड़ियों को 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है। पुरुषों की लिस्ट में पाकिस्तान के हसन अली, श्रीलंका के प्रवीण जयविक्रमा और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम शामिल हैं। वहीं महिला क्रिकेटरों की बात करें तो स्कॉटलैंड की कैथरिन ब्रेस, आयरलैंड की गैबी लुइस और लीह पॉल को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। 

विज्ञापन


हसन अली ने हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी। हसन ने इस दौरान 8.92 की औसत से कुल 14 विकेट चटकाए थे। वहीं श्रीलंका के प्रवीण ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 16.11 की औसत से 11 विकेट झटके थे। प्रवीण की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही श्रीलंका ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में 209 रनों के बड़े अंतर से हराया था। प्रवीण को उस मैच में मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। मुशफिकुर रहीम की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में 79 की औसत से 237 रन बनाए थे। इसी वजह से उन्हें इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। बता दें कि बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। 
विज्ञापन


 
वहीं, महिला वर्ग में कैथरीन हाल में जारी रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली स्कॉटलैंड की पहली पुरुष या महिला खिलाड़ी बनी। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 96 रन बनाने के अलावा पांच विकेट चटकाए और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 4.76 रन प्रति ओवर रही। गैबी ने भी स्कॉटलैंड के खिलाफ चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलते हुए 116 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 29.00 और स्ट्राइक रेट 116.00 रहा। वह श्रृंखला की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने दूसरे मैच में 47 जबकि चौथे मैच में 49 रन की पारी खेली। लीह आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच श्रृंखला में नौ विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed