फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Men's T20 World Cup 2024: Dallas, Florida And New York Confirmed As Hosts of world cup matches

T20 World Cup 2024: अमेरिका के इन तीन स्थानों पर खेले जाएंगे टी20 विश्व कप के ऐतिहासिक मैच, ICC ने दी जानकारी

Wed, 20 Sep 2023 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Sep 2023 04:45 PM IST
सार

आइजनहावर पार्क में 34,000 सीटों वाला मॉड्यूलर स्टेडियम न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में एक समझौते के अनुसार बनाया जाएगा। इसके अलावा, ग्रैंड प्रेयरी और ब्रोवार्ड काउंटी में मौजूदा स्टेडियम का आकार बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
ICC Men's T20 World Cup 2024: Dallas, Florida And New York Confirmed As Hosts of world cup matches
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के बाद अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला जाना है। यह पहली बार होगा जब कोई भी विश्व कप अमेरिका में खेला जाएगा। अब आईसीसी ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए अमेरिका के मेजबान शहरों के नाम भी घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 के मेजबान के रूप में अमेरिका के तीन स्थानों के नाम बताए हैं। इनमें डलास, फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क शामिल हैं। डलास में ग्रैंड प्रेयरी, फ्लोरिडा में ब्रोवार्ड काउंटी और न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी टी20 विश्व कप के मैचों की मेजबानी कर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे। वेस्टइंडीज और अमेरिका को टूर्नामेंट की मेजबानी आईसीसी बोर्ड द्वारा नवंबर 2021 में दी गई थी। अब आईसीसी ने कई विकल्पों के बारे में विस्तृत और व्यापक मूल्यांकन के बाद अमेरिका के स्थानों का चयन किया है।

ICC T20 World Cup 2022 Final: England Win Second Trophy, As Pakistan  Crumble Under Pressure – In Pics
इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियंस हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

आइजनहावर पार्क में 34,000 सीटों वाला मॉड्यूलर स्टेडियम न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में एक समझौते के अनुसार बनाया जाएगा। इसके अलावा, ग्रैंड प्रेयरी और ब्रोवार्ड काउंटी में मौजूदा स्टेडियम का आकार बढ़ाया जाएगा ताकि यहां फैंस के अधिक बैठने की जगह हो सके और साथ ही गैजेट्स को भी एडजस्ट किया जा सके। समझौते के मुताबिक एक प्रीमियम आतिथ्य क्षेत्र भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

आईसीसी ने बयान में कहा- हमें अमेरिका के तीन स्थलों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जो अब तक के सबसे बड़े आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे जिसमें 20 टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। अमेरिका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार है और ये स्थल हमें दुनिया के सबसे बड़े खेल बाजार में उतरने का शानदार मौका देते हैं। हमने देश में कई संभावित स्थलों के विकल्पों का पता लगाया और हम संभावित मेजबानों के बीच उत्पन्न उत्साह से बेहद खुश थे, जिससे क्रिकेट के प्रशंसकों और विभिन्न समुदायों को एकजुट करने और क्रिकेट को लेकर बढ़ती जागरूकता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

USA cricket - Former Dallas baseball stadium to become 'new home of USA  cricket' | ESPNcricinfo

आईसीसी ने कहा- हम एक ऐसे स्थान पर विश्व स्तरीय क्रिकेट पेश करने के लिए मॉड्यूलर स्टेडियम तकनीक का उपयोग करने के अवसर के बारे में बहुत उत्साहित हैं। इससे अमेरिकी क्रिकेट फैंस को अपने दरवाजे पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट मैच देखने का मौका मिलेगा। इस तकनीक का उपयोग आयोजन स्थल की क्षमता बढ़ाने के लिए पिछले आईसीसी आयोजनों में किया गया है और यह नियमित रूप से दुनिया भर के अन्य प्रमुख खेलों में उपयोग किया जाता है। अमेरिका में यह हमें डलास और फ्लोरिडा दोनों स्टेडियम के आकार को बढ़ाने और न्यूयॉर्क में एक शानदार वेन्यू बनाने का अवसर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed