फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Meeting Ramiz Raja dream shattered proposal for four-nation tournament rejected Jay Shah joins ICC Cricket Committee

ICC Meeting: रमीज राजा का सपना टूटा, चार देशों के टूर्नामेंट का प्रस्ताव खारिज, जय शाह आईसीसी क्रिकेट समिति में शामिल

Sun, 10 Apr 2022 08:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Apr 2022 08:26 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बैठक में रविवार (10 अप्रैल) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा को बड़ा झटका लगा है। उनके चार देश के टूर्नामेंट के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया।

विज्ञापन
ICC Meeting Ramiz Raja dream shattered proposal for four-nation tournament rejected Jay Shah joins ICC Cricket Committee
जय शाह और रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बैठक में रविवार (10 अप्रैल) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा को बड़ा झटका लगा है। उनके चार देश के टूर्नामेंट के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया। इसके अलावा बैठक में इस बात पर मुहर लगी कि अध्यक्ष ग्रेगोर बार्कले अक्टूबर तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। वहीं, बीसीसीआई के सचिव जय शाह को आईसीसी क्रिकेट समिति में मेम्बर बोर्ड प्रतिनिधि बनाया गया है। पुरुष क्रिकेट समिति में जय शाह के अलावा श्रीलंका के महेला जयवर्धने (पूर्व खिलाड़ी प्रतिनिधि), गैरी स्टीड (राष्ट्रीय टीम के कोच प्रतिनिधि), जोएल विल्सन (आईसीसी एलीट पैनल अंपायर) और जेमी कॉक्स (एमसीसी प्रतिनिधि) हैं।
विज्ञापन


रविवार को दुबई में आईसीसी की दो दिवसीय त्रैमासिक बैठक समाप्त हुई। बैठक में भारत के लिए सबकुछ अच्छा हुआ। भारत रमीज राजा के प्रस्ताव से सहमत नहीं था। उसे खारिज किया गया। इसके अलावा ग्रेगोर बार्कले अगर अक्टूबर तक अपने कार्यकाल को पूरा करेंगे तो बीसीसीआई को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए रणनीति बनाने का भरपूर समय मिलेगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बीसीसीआई सौरव गांगुली और जय शाह में से किसी एक को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। आईसीसी के अगले अध्यक्ष के रूप में जय शाह का नाम चर्चा में है, लेकिन न तो खुद बीसीसीआई सचिव और न ही उनके करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "बार्कले को फिर से मनोनीत करने पर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन वह अध्यक्ष के रूप में अपना मौजूदा दो साल का कार्यकाल अक्टूबर के अंत तक पूरा करेंगे। इसलिए नए अध्यक्ष को नामित करने की प्रक्रिया नवंबर में शुरू होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह माना जा रहा था कि नए चेयरमैन के लिए जून में नामांकन हो सकता है, लेकिन अब इसकी प्रक्रिया नवंबर में होगी। सितंबर में बीसीसीआई की एजीएम होनी है। उस समय तक बोर्ड में काफी कुछ साफ हो जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सितंबर में कूलिंग-ऑफ के लिए जाते हैं या नहीं। बोर्ड ने पहले ही लोढ़ा समिति की सिफारिशों में बदलाव करने की मांग की है। बोर्ड का मानना है कि मौजूदा समय में कुछ सिफारिशों को पूरी तरह लागू करना मुमकिन नहीं है।


रमीज राजा के प्रस्ताव में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड शामिल था। चार देशों के टूर्नामेंट से पांच सालों में 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर के मुनाफे का अनुमान था। समाचार एजेंसी पीटीआई से सूत्र ने कहा, "आईसीसी की वित्तीय और वाणिज्यिक मामलों की समिति इस प्रस्ताव के खिलाफ थी। जैसा कि हम जानते हैं कि आईसीसी किसी भी सदस्य देश को तीन देशों से ज्यादा की सीरीज आयोजित करने की अनुमति नहीं देता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed