फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Hall of Fame: Vinoo Mankad, Kumar Sangakkara and Andy Flower Among 10 New Inductees

ICC Hall of Fame: वीनू मांकड़-संगकारा-फ्लावर सहित 10 दिग्गज आईसीसी हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल

Sun, 13 Jun 2021 07:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Jun 2021 07:34 PM IST
सार

वीनू मांकड़, कुमार संगकारा और जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर सहित 10 दिग्गज आईसीसी हॉल ऑफ में शामिल

विज्ञापन
ICC Hall of Fame: Vinoo Mankad, Kumar Sangakkara and Andy Flower Among 10 New Inductees
- - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के महान क्रिकेटर वीनू मांकड़, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा और जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर सहित 10 दिग्गजों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। वीनू मांकड़ की बात करें तो उन्होंने 44 टेस्ट मैच खेले। इसमें मांकड़ ने 31.47 की औसत से 2,109 रन बनाए। उन्होंने 44 टेस्ट मैचों में 32.32 की औसत से 162 विकेट चटकाए। माकड़ की गिनती भारत के महान ऑलराउंडरों में होती है।

विज्ञापन


वहीं, संगकारा ने श्रीलंका की तरफ से 134 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 57.40 की औसत से 12,400 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 38 शतक और 52 अर्धशतक निकले। इसके अलावा उन्होंने 182 कैच लपके और 20 स्टपिंग किए। संगाकारा की कप्तानी में श्रीलंका विश्व कप 2011 के फाइनल में भी पहुंची थी, हालांकि टीम को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। संगाकारा शानदार बल्लेबाज के साथ एक बेहतरीन विकेटकीपर भी रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि एंडी फ्लावर आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए 63 टेस्ट मैचे खेले, जिसमें उन्होंने 51.54 की औसत से 4794 रन बनाए। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने विकेट के पीछे 151 कैच लपके और नौ स्टपिंग भी किए। 

 

सूची में जगह पाने वाले खिलाड़ियों में प्रारंभिक युग (1918 से पूर्व) के लिए दक्षिण अफ्रीका के ऑब्रे फॉल्कनर और ऑस्ट्रेलिया के मोंटी नोबल, दोनों विश्व युद्ध के बीच के समय के लिए (1918-1945) वेस्टइंडीज के सर लीरी कॉन्सटेंटाइन और ऑस्ट्रेलिया के स्टेन मैककेबे, युद्ध के बाद के युग (1946 -1970) के समय के लिए इंग्लैंड के टेड डेक्सटर और भारत के वीनू मांकड़ का नाम है। वन-डे युग (1971-1995) के लिए वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स और इंग्लैंड के बॉब विलिस जबकि आधुनिक युग (1996-2016) के लिए जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर और श्रीलंका के कुमार संगकारा को इसमें जगह दी गई है। बता दें कि आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वालों का चयन एक वोटिंग अकादमी करती है। इस अकादमी में हॉल ऑफ फेम के सक्रिय सदस्य, एफआईसीए का एक प्रतिनिधि, प्रमुख क्रिकेट पत्रकार और आईसीसी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। पांचों युगों के खिलाड़ियों का चयन ऑनलाइन मतदान से किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed