फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc fined to Bangladesh Shakib Al Hasan for shouting at umpire 

शाकिब अल हसन पर लटकी तलवार, आईसीसी ने ठोका भारी जुर्माना

Wed, 19 Dec 2018 11:13 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 19 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
icc fined to Bangladesh Shakib Al Hasan for shouting at umpire 
शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन पर सोमवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुए पहले टी-20 मैच के दौरान अंपायर पर चिल्लाने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने शाकिब को एक डिमेरिट अंक भी दिया है। 

विज्ञापन


सितंबर 2016 में इस प्रणाली के लागू होने के बाद शाकिब को दूसरी बार डिमेरिट अंक दिए गए हैं। बांग्लादेश को पहले टी20 में आठ विकेट से हार मिली थी। शाकिब के अब दो डिमेरिट अंक हो गए हैं। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की पारी के 14वें ओवर में जब शाकिब बल्लेबाजी कर रहे थे तब उन्होंने वाइड नहीं देने पर अंपायर के फैसले का विरोध किया था। आईसीसी ने कहा कि वह पहले अंपायर पर चिल्लाए और फिर काफी देर तक उनसे चर्चा करते रहे। औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि उन्होंने अपना अपराध और सजा स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed