फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC fined New Zealand cricketer Kyle Jamieson due to breach of conduct NZ vs BAN ODI match

बुरे फंसे जैमीसन: मैच में अंपायर को दिखाए तेवर तो ICC ने ठोका जुर्माना

Thu, 25 Mar 2021 12:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Mar 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
ICC fined New Zealand cricketer Kyle Jamieson due to breach of conduct NZ vs BAN ODI match
काइल जैमीसन - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के तूफानी क्रिकेटर काइल जैमीसन पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। जैमीसन पर ये जुर्माना न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 23 मार्च को खेले गए वनडे मैच के दौरान लगा। दरअसल जैमीसन अंपायर के एक फैसल से मैदान पर असहमत नजर आए। जिसके बाद आईसीसी ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए जैमीसन पर 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना ठोका। 

विज्ञापन


23 मार्च को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए वनडे मैच के दौरान काइल जैमीनस ने तमीम इकबाल का कैच लपका। तीसरे अंपायर ने उनकी अपील को ये कहते हुए ठुकरा दिया कि उन्होंने तमीम का कैच सफाई से नहीं पकड़ा है। 
विज्ञापन


काइल जैमीसन को अंपायर का ये निर्णय पसंद नहीं आया और उन्होंने अंपायर के फैसले के प्रति असंतोष दिखाया। आईसीसी ने कहा, अंपायर के फैसले के खिलाफ असंतोष दिखाने के लिए काइल जैमीसन पर 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ये भी कहा कि जैमीसन ने अपनी गलती और जुर्माना स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम ने शतकीय पारी खेलते हुए 10 रन बनाए। उनके अलावा डेवॉन कॉन्वे ने 72 रनों की पारी खेली।  वहीं काइल जैमीसन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 36 रन पर 1 विकेट लिया। 


बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में मेजबान टीम 2-0 की निर्णयायक बढ़त ले चुकी है। इससे पहले ड्यूनडिन में खेले गए पहले वनडे मैच में कीवी टीम ने बांग्लादेश पर 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed