फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc can approve 9 nations world test championship

आईसीसी दे सकती है टेस्ट चैम्पियनशिप को मान्यता, साल 2019 में होगी शुरुआत

Mon, 09 Oct 2017 09:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 09 Oct 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
icc can approve 9 nations world test championship
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) लंबे समय से प्रतीक्षित विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप योजनाओं को इस सप्ताह न्यूजीलैंड में होने वाली बैठक में स्वीकृति दे सकती है। खेल की नियामक इकाई कई वर्षों से तर्क दे रही है कि पांच दिवसीय प्रारूप की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए एक टेस्ट चैम्पियनशिप की आवश्यकता है क्योंकि बड़े पैमाने पर दर्शक टेलीविजन और मैदान पर टी 20 मैचों को तरजीह दे रहे है। लेकिन प्रारुपों के विवाद और कुछ देशों को होने वाले नुकसान की आशंकाओं के मद्देनजर अभी तक इसका लांच टलता आ रहा है ।
विज्ञापन


सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में छपी खबर के अनुसार आईसीसी नौ देशों की टेस्ट चैम्पियनशिप की योजना के साथ आगे बढ़ी है और शुक्रवार को ऑकलैंड में होने वाली बैठक में इसे मंजूरी दी जा सकती है। इसके मुताबिक इस चैम्पियनशिप के पहले सत्र की शुरुआत 2019 में होगी जो दो साल तक चलेगा और इसका फाइनल लॉर्ड्स के मैदान में खेला जायेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि लीग प्रतियोगिता में टेस्ट श्रृंखला को एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय ‘‘संदर्भ’’ दिया जाएगा, जिसमें उन्हें द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं से ज्यादा फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed