फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Awards Suryakumar Yadav created history ICC selected T20 Player of the Year for second consecutive time

ICC Awards: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता आईसीसी टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

Wed, 24 Jan 2024 03:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 24 Jan 2024 03:19 PM IST
सार

सूर्यकुमार ने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, उगांडा के अल्पेश रमजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन को हराकर अवॉर्ड जीता है। सूर्या ने पिछले साल 17 पारियों में 733 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 48.86 और स्ट्राइक रेट 155.95 का रहा था।

विज्ञापन
ICC Awards Suryakumar Yadav created history ICC selected T20 Player of the Year for second consecutive time
सूर्यकुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल 2023 के लिए टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है। सूर्यकुमार को लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है। सूर्यकुमार को इससे पहले टी20 टीम ऑफ द ईयर में भी रखा गया था और उन्हें कप्तान बनाया गया था। सूर्या लगातार दो बार टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 2022 के लिए भी उन्हें यह अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन


सूर्यकुमार ने 2023 में करीब 50 के औसत और 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 अपना दबदबा बनाए रखा। पिछले साल उन्होंने भारत को कई मैचों में जीत दिलाई थी। सूर्यकुमार ने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, उगांडा के अल्पेश रमजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन को हराकर अवॉर्ड जीता है। सूर्या ने पिछले साल 17 पारियों में 733 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 48.86 और स्ट्राइक रेट 155.95 का रहा था।
विज्ञापन

 

ICC Awards Suryakumar Yadav created history ICC selected T20 Player of the Year for second consecutive time
हीली मैथ्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं में हीली मैथ्यूज ने मारी बाजी
महिलाओं में यह पुरस्कार वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज ने जीता है। मैथ्यूज टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाली वेस्टइंडीज की दूसरी खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले 2015 में स्टेफनी टेलर को यह पुरस्कार मिला था। इन दोनों के अलावा हर बार इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ियों ने इस पुरस्कार पर कब्जा जमाया है।

ICC Awards Suryakumar Yadav created history ICC selected T20 Player of the Year for second consecutive time
बास डी लीडे - फोटो : सोशल मीडिया
बास डी लीडे ने रचा इतिहास
नीदरलैंड के तेज गेंदबाज बास डी लीडे आईसीसी एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं। वह इस पुरस्कार को जीतने वाले अपने देश के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रायन टेन डुस्काटे ने तीन बार इसे अपने नाम किया था। उन्होंने 2008, 2010 और 2011 में यह अवॉर्ड जीता था।
विज्ञापन

ICC Awards Suryakumar Yadav created history ICC selected T20 Player of the Year for second consecutive time
क्वीनेटर एबेल - फोटो : सोशल मीडिया
क्वीनेटर एबेल ने बनाया रिकॉर्ड
केन्या की क्वीनेटर एबेल को महिला वर्ग में आईसीसी एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। वह आईसीसी पुरस्कार जीतने वाली केन्या की पहली महिला बनीं। केन्या के पुरुष खिलाड़ी थॉमस ओडोयो ने वर्ष 2007 का आईसीसी एसोसिएट प्लेयर का पुरस्कार जीता था। क्वीनेटर एबेल अंतरराष्ट्रीय टी20 में 1000 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ  50 से ज्यादा विकेट लेने वाली इकलौती एसोसिएट खिलाड़ी (पुरुष/महिला) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed