{"_id":"61cae45022d35e3a1f01c05c","slug":"icc-awards-2021-ravichandran-aashwin-root-jamieson-karunaratne-nominated-for-men-s-test-player-of-the-year-2021-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Awards: आठ मैचों में 52 विकेट लेने वाले अश्विन साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के लिए नामित, रूट-जेमीसन से मिलेगी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Awards: आठ मैचों में 52 विकेट लेने वाले अश्विन साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के लिए नामित, रूट-जेमीसन से मिलेगी टक्कर
Tue, 28 Dec 2021 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 28 Dec 2021 03:48 PM IST
सार
रविचंद्रन अश्विन ने साल 2021 में आठ टेस्ट में 16.23 की औसत से 52 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 28.08 की औसत से 337 रन भी बनाए हैं। अश्विन मजबूत दावेदारों में से एक हैं।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जेमीसन और श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर के लिए नामित किया है। अश्विन पिछले एक साल में टेस्ट में भारत के मैच विनर्स में से एक रहे हैं।
अश्विन को रूट-जेमीसन से मिलेगी टक्कर
अपनी खतरनाक स्पिन से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। उन्होंने इस दौरान कुल आठ टेस्ट में 16.23 की औसत से 52 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 28.08 की औसत से 337 रन भी बनाए हैं। उन्हें जो रूट और काइल जेमीसन से कड़ी टक्कर मिलेगी। रूट और जेमीसन भी इस साल गजब के फॉर्म में हैं।
रूट ने इस साल टेस्ट में बनाए कई रिकॉर्ड्स
रूट इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 15 टेस्ट मैचों में 1708 रन बनाए हैं। रूट के फॉर्म का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह टेस्ट इतिहास के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं, जिसने एक कैलेंडर ईयर में 1700 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
जेमीसन की वजह से डब्लूटीसी जीती कीवी टीम
न्यूजीलैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर जेमीसन ने इस साल पांच मैचों में 17.51 की औसत से 27 विकेट चटकाए हैं। इस छह फिट से ज्यादा लंबे गेंदबाज की वजह से ही कीवी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हो पाई थी। फाइनल में उन्होंने पहली पारी में सात विकेट लिए थे। इसके अलावा न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर पहले टेस्ट में भी पांच विकेट झटके थे।
करुणारत्ने ने दक्षिण अफ्रीका में लगाया बेहतरीन शतक
इसके अलावा श्रीलंका के करुणारत्ने ने सात मैचों में 69.38 की औसत से 902 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक शामिल है। करुणारत्ने ने इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में बेहतरीन शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचो में दो शतक लगाए। इसमें से एक दोहरा शतक था। इसके अलावा करुणारत्ने ने गॉल में सेंचुरी भी लगाई थी।