फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैट्रिक समेत छह विकेट लेकर दीपक चाहर ने रचा था इतिहास, अब ICC ने दिया बड़ा AWARD

Wed, 15 Jan 2020 03:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Jan 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
ICC Awards 2019: Deepak Chahar world record spell, 6 for 7 wins T20I performance of the year
दीपक चाहर - फोटो : social media

ICC Awards 2019 की बुधवार को घोषणा की गई, जहां भारतीय खिलाड़ियों की धूम रही। रोहित-विराट जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को बड़े सम्मान से नवाजा गया तो महज कुछ ही मैच का अनुभव रखने वाले दीपर चाहर 2019 के बेस्ट T-20 परफॉर्मर ऑफ द ईयर चुने गए। आइए आपको बताते हैं धोनी के शागिर्द माने जाने वाले इस गेंदबाज को किस प्रदर्शन के लिए इतना बड़ा सम्मान मिला?

ICC Awards 2019: Deepak Chahar world record spell, 6 for 7 wins T20I performance of the year

दीपक चाहर ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल के मैदान से अपना टी-20 डेब्यू किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ छह टी-20 पुराने गेंदबाज चाहर को असल पहचान मिली बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में, जहां उन्होंने इतिहास रच दिया।

ICC Awards 2019: Deepak Chahar world record spell, 6 for 7 wins T20I performance of the year
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश भारत दौरे पर थी। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे टी-20 में दीपक चाहर ने हैट्रिक जमाई। भारतीय पेसर ने मैच में 3.2 ओवर्स में महज 7 रन देकर हैट्रिक समेत 6 विकेट विकेट झटके थे। यह प्रदर्शन टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC Awards 2019: Deepak Chahar world record spell, 6 for 7 wins T20I performance of the year
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर

यह भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पहली हैट्रिक थी। भारत ने 30 रन से मैच जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया था। तीन मैच की सीरीज में चाहर ने कुल आठ विकेट चटकाए और आखिरी मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया था।

विज्ञापन
ICC Awards 2019: Deepak Chahar world record spell, 6 for 7 wins T20I performance of the year
आईसीसी 2019 अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर को अपने इसी प्रदर्शन के लिए ICC से T-20 परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। दीपक के अलावा नीचे देखिए, किसे कौन से सम्मान से नवाजा गया?
  • अंपायर ऑफ द ईयर: रिचर्ड इलिंगवर्थ
  • वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: रोहित शर्मा (भारत)
  • 2019 स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड: विराट कोहली (भारत)
  • T20I परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर: दीपक चाहर (6/7 vs बांग्लादेश)
  • टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
  • इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: मार्नस लाबुशाने (ऑस्ट्रेलिया)
  • असोसिएट क्रिकेटर ऑफ द इयर: काइल कोट्जर (स्कॉटलैंड)
  • सर गैरफील्ड सोबर्स ट्रॉफी: बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  • विराट वन-डे और टेस्ट टीम के कप्तान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed