{"_id":"5fe8ac4086675862a9761ff4","slug":"icc-announced-ipl-team-not-t20i-team-of-decade-shoaib-akhtar-irked-with-babar-azam-exclusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम न देख बौखलाए शोएब अख्तर, ICC पर कसा तंज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम न देख बौखलाए शोएब अख्तर, ICC पर कसा तंज
Sun, 27 Dec 2020 09:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
शोएब अख्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी की दशक की सर्वश्रेष्ठ सूची में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नाम शामिल नहीं किए जाने पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बुरी रह भड़क उठे। इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी पर तंज भी कसा है। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, आईसीसी ने दशक की टी-20 टीम चुनने की जगह आईपीएल की टीम चुन ली है।
विज्ञापन
आईसीसी को इतना भी ख्याल नहीं आया
शोएब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मेरा मानना है कि आईसीसी यह भूल गया है कि पाकिस्तान भी बोर्ड का मेंबर है और टी-20 क्रिकेट खेलता है। आईसीसी को इतना भी ख्याल नहीं आया है कि बाबर आजम जैसा खिलाड़ी भी टीम में शामिल हो सकता था जो टी-20 का नंबर-1 बल्लेबाज है।'
विज्ञापन
ICC ने दशक की टी-20 टीम नहीं बल्कि IPL की टीम चुनी है
अख्तर ने आगे कहा, 'आईसीसी ने अपनी टीम में पाकिस्तान के एक भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी। हमें आईसीसी की दशक की टी-20 टीम की जरूरत भी नहीं है क्योंकि बोर्ड ने आईपीएल की टीम घोषणा कर दी है। आईसीसी को सिर्फ पैसे से मतलब है। वर्ल्ड क्रिकेट में एक ढंग का भी कोई क्रिकेटर नहीं आ रहा है और ना ही तेज गेंदबाज।'
विज्ञापन
चार भारतीय खिलाड़ी शामिल
बता दें कि आईसीसी ने रविवार को चुनी दशक की सर्वश्रेष्ठ वन-डे, टेस्ट और टी-20 टीम चुनी, जिसमें एमएस धोनी, विराट कोहली समेत कई दिग्गजों को शामिल किया। आईसीसी की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में भारत के चार खिलाड़ी विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।