फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC announce schedule for Women T20 World cup India and Pakistan in same group

Women's T20 World cup: आईसीसी ने घोषित किया कार्यक्रम, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में, इस दिन होगी भिड़ंत

Sun, 05 May 2024 01:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 05 May 2024 01:51 PM IST
सार

टी20 विश्व कप के लिए 10 टीमों को पांच-पांच के ग्रुप में बांटा गया है। भारत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर-1 के साथ ग्रुप-ए में शामिल है, जबकि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर-2 की टीम ग्रुप-बी में शामिल है।

विज्ञापन
ICC announce schedule for Women T20 World cup  India and Pakistan in same group
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ हरमनप्रीत कौर और निगार सुल्ताना - फोटो : ICC

विस्तार

आईसीसी ने इस साल बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत तीन अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा। इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं। भारत चार अक्टूबर को सिलहट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए 10 टीमों को पांच-पांच के ग्रुप में बांटा गया है। भारत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर-1 के साथ ग्रुप-ए में शामिल है, जबकि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर-2 की टीम ग्रुप-बी में शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच छह अक्टूबर को सिलहट में ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा। आठ टीमों के अलावा शेष दो टीमों का चयन क्वालीफायर के आधार पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी टीमें ग्रुप चरण में खेलेंगी चार मुकाबले
महिला टी20 विश्व कप में सभी टीमें ग्रुप चरण में चार-चार मुकाबले खेलेंगी जिसमें से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें प्रत्येक ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबला 17 और 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान 19 दिनों में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप के सभी मैच ढाका और सिलहट में होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व दिन भी रखा गया है। 
 
विज्ञापन

ग्रुप इस प्रकार है...

ग्रुप-एः ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर-1
ग्रुप-बीः दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर-2

महिला टी20 विश्व कप का कार्यक्रम इस प्रकार है...
तिथि मैच स्थान
तीन अक्टूबर इंग्लैंड बनाम द. अफ्रीका ढाका
तीन अक्टूबर बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर-2 ढाका
चार अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर-1 सिलहट
चार अक्टूबर भारत बनाम न्यूजीलैंड सिलहट
पांच अक्टूबर द. अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज ढाका
पांच अक्टूबर बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड ढाका
छह अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर-1 सिलहट
छह अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान सिलहट
सात अक्टूबर वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर-2 ढाका
आठ अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान सिलहट
नौ अक्टूबर बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज ढाका
नौ अक्टूबर भारत बनाम क्वालीफायर-1 सिलहट
10 अक्टूबर द. अफ्रीका बनाम क्वालीफायर-2 ढाका
11 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड सिलहट
11 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर-1 सिलहट
12 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज ढाका
12 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम द. अफ्रीका ढाका
13 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सिलहट
13 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिलहट
14 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर-2 ढाका
17 अक्टूबर पहला सेमीफाइनल सिलहट
18 अक्टूबर दूसरा सेमीफाइनल ढाका
20 अक्टूबर फाइनल ढाका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed