फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'I wouldn't call it choking...', clarifies coach Rob Walter on South Africa exit from World Cup 2023

WC: 'मैं इसे चोक करना नहीं कहूंगा...', दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप 2023 से बाहर होने पर कोच रॉब वॉल्टर की सफाई

Fri, 17 Nov 2023 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Nov 2023 01:08 PM IST
सार

वॉल्टर ने कहा कि उनकी टीम ने 30-40 रन कम बनाए। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया ने हमें चौंका दिया। हमने संघर्ष किया और हमने खुद को मैच में वापस ला दिया। बेशक हम 30 या 40 रन पीछे थे, लेकिन फिर भी हमने ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट गिरा दिए।'

विज्ञापन
'I wouldn't call it choking...', clarifies coach Rob Walter on South Africa exit from World Cup 2023
रोब वॉल्टर ने दक्षिण अफ्रीका की हार पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर का मानना है कि विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका प्रदर्शन कमजोर नहीं रहा था। वॉल्टर ने 'चोक' की अपनी व्यक्तिगत परिभाषा प्रदान करते हुए कहा कि मेरे लिए चोक उस मैच में हार है जिसे आप जीतने की स्थिति में होते हैं। वॉल्टर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- इस मैच में हम शुरू से ही पीछे थे और हमने प्रतियोगिता में वापसी की और ऐसा स्कोर खड़ा किया जिससे हमें मौका मिला।
विज्ञापन

हमने 30-40 रन कम बनाए: वॉल्टर
वॉल्टर ने कहा कि उनकी टीम ने 30-40 रन कम बनाए। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया ने हमें चौंका दिया। हमने संघर्ष किया और हमने खुद को मैच में वापस ला दिया। बेशक हम 30 या 40 रन पीछे थे, लेकिन फिर भी हमने ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट गिरा दिए।' उन्होंने कहा, 'इसलिए, मेरे लिए कोलकाता के मैदान पर जो कुछ भी हुआ, लेकिन चोक जैसा कुछ नहीं हुआ। यह टूर्नामेंट की दो अच्छी टीमों के बीच एक गंभीर मुकाबला था।

उन्होंने कहा, 'सेमीफाइनल में हारना दुखद है। पहले 12 ओवरों में हमारे सामने गंभीर चुनौती थी। क्लासेन और मिलर ने चार विकेट पर 12 रन से दक्षिण अफ्रीका को वापसी कराते हुए दिखाया कि 270 के कुल स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा, 'यहां तक कि 250 रन का स्कोर भी चुनौतीपूर्ण साबित होता। दोनों तरफ के पहले 10 ओवर के खेल में अंतर दिखा और यही गेम का प्रमुख पहलू रहा। वॉल्टर ने कहा कि घर जाते वक्त हम बहुत सी सकारात्मक चीजें साथ लेकर जाएंगे।

That's nothing even remotely close to a choke': South Africa coach Rob  Walter claims after semifinal loss to Australia | Cricket-world-cup News -  The Indian Express
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके गलती की, वॉल्टर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो जिन कमेंटेटरों से मैंने बात की है, उनमें भी कोई भी पहले पांच ओवर के लिए पिच के इस तरह खेलने की भविष्यवाणी नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा, 'अगर यह हमारी उम्मीद के मुताबिक खेली होती तो हम 270 रन बनाने में सफल रहते।

वॉल्टर ने कहा, 'एक बार जब हमने अगर 270 रन बना लिए होते तो चूंकि शाम को गेंद काफी टर्न हो रही थी तो हमें पता था कि यह मैच हमारे पक्ष में होगा। हमारे पास चुनौती देने के लिए पर्याप्त रन नहीं थे। हारने के बाद यह कहना आसान है, लेकिन मुझे लगता है कि उस स्थिति में मुकाबला कांटे का होता।

ODI World Cup 2023 Semifinal AUS Vs SA Full Highlights Australia Defeat South  Africa By .. Wickets At Eden Gardens And Reached Final | AUS Vs SA  Semifinal: साउथ अफ्रीका को ...
विज्ञापन

कगिसो रबाडा की एड़ी में लगी चोट: वॉल्टर
कोच ने आगे खुलासा किया कि उनके तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की एड़ी में चोट लगी थी जो कि उनकी टीम के लिए झटका साबित हुआ। रबाडा केवल छह ओवर गेंद फेंक सके और 41 रन देकर एक विकेट लिया। वह डेथ ओवर में गेंदबाजी के लिए नहीं आ सके। वॉल्टर ने कहा- रबाडा की एड़ी में चोट लगी थी, यही कारण है कि हमने उसे प्रतियोगिता में उतना नहीं देखा जितना हमने उम्मीद की थी। यदि आपने उन्हें मैच में देखा हो तो आप वह लंगड़ाते हुए चल रहे थे। इसलिए उन्होंने आखिर में गेंदबाजी नहीं की। वह अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाए।

वॉल्टर ने कहा- निश्चित तौर पर इसके कारण एडेन मार्करम को भी एक्शन में लाया गया और एडेन ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर फिट और सक्षम रबाडा ने इस पूरी प्रतियोगिता में दिखाया कि वह हमारे प्रमुख गेंदबाजों में से एक है और पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। ईमानदारी से कहूं तो यह दुखद था और यह खेल में निर्णायक क्षण था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed