{"_id":"95f495c6-21dc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"i-want-to-give-some-pain-back-to-england-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड को देना चाहता हूं कुछ दर्द: रैना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड को देना चाहता हूं कुछ दर्द: रैना
मुंबई/खेल डेस्क
Updated Mon, 29 Oct 2012 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में इंडिया ‘ए’ की कप्तानी कर रहे सुरेश रैना ने कहा कि वह इंग्लैंड को वही दर्द देना चाहते हैं, जैसा पिछले साल भारत को इंग्लैंड दौरे पर झेलना पड़ा था। पिछले साल इंग्लैंड ने भारत को अपने घर में 4-0 से करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
रैना ने कहा, ‘मैं इंग्लैंड में ही था और मुझे उस सीरीज में 0-4 से मिली हार के दर्द का एहसास है। मैं उसी तरह का दर्द वापस इंग्लैंड को देना चाहता हूं।’ भारतीय टीम में छठवें नंबर के स्थान के लिए रैना का मुकाबला युवराज सिंह से है।
विज्ञापन
इस बार में रैना ने कहा, ‘युवराज मेरे और कई अन्यों के रोल मॉडल हैं। मैं उन्हें वापस सफेद जर्सी पहनते हुए देखना पसंद करूंगा। मैं भी टेस्ट टीम में जगह चाहता हूं और इंग्लैंड के खिलाफ सभी चार टेस्ट मैच खेलना चाहता हूं। लेकिन यह चयनकर्ताओं को ही तय करना है कि वह नंबर छह पर किसे मौका देते हैं।’
विज्ञापन