फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I have learnt to accept my failures in last two years says Sanju Samson

दो साल में कितना सीखे संजू सैमसन और राजस्थान के खिलाड़ी स्मिथ को क्यों बुलाते हैं चाचू?

Wed, 06 May 2020 12:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 May 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
I have learnt to accept my failures in last two years says Sanju Samson
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव से सीखने के साथ उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार करना भी सीख लिया है। केरल के इस युवा क्रिकेटर की राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर सरीखे दिग्गजों ने तारीफ की है, लेकिन पिछले पांच साल में वह सिर्फ चार टी-20 मैच ही खेल सके।

विज्ञापन


उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के एक पोडकास्ट में कहा, ‘मैं अपनी ताकत पर फोकस करना और गलतियों से सबक लेना सीख लिया है। मैं टीम के लिए योगदान देने की कोशिश करता हूं। इसके साथ ही बल्लेबाजी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की तरह अपने जज्बात पर काबू रखने की कोशिश करता हूं।’
विज्ञापन


हाल ही में भारत की टी-20 टीम में वापसी करने वाले सैमसन ने कहा, ‘दोबारा भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अच्छा लगा। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक जिसमें विराट भाई और रोहित भाई जैसे खिलाड़ी हैं, इस टीम का हिस्सा होना शानदार अनुभव है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी उनके आदर्श हैं, लेकिन रॉयल्स के अपने साथी जोस बटलर की बल्लेबाजी भी उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा, ‘मैं जोस को खास तौर पर देखता हूं क्योंकि वह भी विकेटकीपर बल्लेबाज है। वह हमेशा अपने खेल पर काम करता रहता है और कभी खाली नहीं बैठता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed