फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैंने बोर्ड से छुट्टी नहीं मांगी थी, देश के लिए खेलने को प्रतिबद्ध था, गावस्कर ने बताया 1975 का किस्सा

Mon, 30 Nov 2020 04:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 30 Nov 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
I did not seek leave from the BCCI, was committed to playing for the country, Gavaskar clarifies the story of 1975 tour
sunil gavaskar virat kohli

भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है जहां वो रोहित शर्मा और इशांत शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की चोट को लेकर असमंजस की स्थिति में है। बोर्ड, कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री के बीच भी इसे लेकर संवाद की कमी दिख रही है, जिसकी वजह से इसपर लगातार चर्चा हो रही है। इसके अलावा चार टेस्ट मैचों की प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में कप्तान कोहली का पितृत्व अवकाश के लिए भारत लौटने का मुद्दा भी चर्चा का विषय बना हुआ है।



विराट और अनुष्का के घर नया मेहमान आने वाला है जिसके लिए खुद विराट ने पितृत्व अवकाश की मांग की थी जिसे बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल गई। विराट की गैरमौजूदगी की वजह से वनडे और टेस्ट टीम में बदलाव करने पड़े। इस उथल-पुथल को देखकर कई दिग्गजों ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। इसमें पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का नाम भी काफी चर्चाओं में रहा है। 

I did not seek leave from the BCCI, was committed to playing for the country, Gavaskar clarifies the story of 1975 tour
सुनील गावसकर - फोटो : ट्विटर

1975-76 में पितृत्व अवकाश लेने के मामले में गावस्कर का नाम आने के बाद उन्होंने अब खुद इस मामले में अपनी बात रखी है। गावस्कर ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'यह सही है, लेकिन उस अनुरोध की परिस्थितियां काफी स्पष्ट नहीं थीं और इसलिए, यहां रिकॉर्ड को सीधा रखने की कोशिश कर रहा हूं। 

I did not seek leave from the BCCI, was committed to playing for the country, Gavaskar clarifies the story of 1975 tour
सुनील गावस्कर

उन्होंने लिखा, 'मैंने बच्चे के जन्म पर पत्नी के साथ रहने की अनुमति नहीं मांगी थी। जब मैं न्यूजीलैंड (वेस्टइंडीज) के दो देशों के दौरे (1975-76) के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना हुआ, तो मुझे पता था कि जब मैं दूर रहूंगा तब बच्चा आएगा। मैं भारत के लिए खेलने के लिए प्रतिबद्ध था और मेरी पत्नी ने भी इसका समर्थन किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
I did not seek leave from the BCCI, was committed to playing for the country, Gavaskar clarifies the story of 1975 tour
सुनील गावस्कर

गावस्कर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ हफ्ते के आराम की सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि वे चोटिल हो गए थे और डॉक्टरों ने उन्हें चार हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा था।  

विज्ञापन
I did not seek leave from the BCCI, was committed to playing for the country, Gavaskar clarifies the story of 1975 tour
सुनील गवस्कर

पूर्व कप्तान ने कहा, 'अगला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के साथ अगले तीन सप्ताह के बीच होना था। चूंकि मैं अंतरिम मैच नहीं खेल पा रहा था, मैंने अपने मैनेजर, दिग्गज पोली उमरीगर से पूछा, अगर मैं अपने खर्च पर कुछ दिन के लिए वापस जा सकता हूं और वेस्ट इंडीज में पहले टेस्ट से पहले फिर से टीम से जुड़ जाऊं। इसलिए मेरे लिए चोट के अलावा टेस्ट मैच से बाहर होने का कोई सवाल ही नहीं था। 

गावस्कर ने कहा, 'वास्तव में, मैंने डॉक्टर को एक और सप्ताह के आराम की सलाह देने के बावजूद पहला टेस्ट खेला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed