फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   i am so distress says praveen kumar

मैं दुखी और परेशान हूं: प्रवीण

Mon, 11 Feb 2013 11:34 PM IST
कानपुर/अमर उजाला
कानपुर/अमर उजाला Updated Mon, 11 Feb 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
i am so distress says praveen kumar

खराब व्यवहार के कारण विजय हजारे ट्रॉफी से निलंबित किए गए उत्तर प्रदेश के मीडियम पेसर प्रवीण कुमार ने कहा कि वह काफी दुखी और परेशान हैं। बीसीसीआई ने प्रवीण को कॉरपोरेट ट्रॉफी के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी के साथ अभद्र व्यवहार करने के कारण टूर्नामेंट से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


जब प्रवीण से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘मैं इस निलंबन के बारे में मीडिया से कोई बात नहीं करना चाहता। मैं काफी दुखी और परेशान हूं। मुझे परेशान मत करिए। मेरी चुप्पी सभी सवालों का जवाब देगी। मैं चुप ही रहूंगा।’
विज्ञापन


आखिर क्या था मामला
गत चार फरवरी को कॉरपोरेट ट्रॉफी में ओएनसीजी के लिए खेलते हुए प्रवीण कुमार 49वें ओवर में इनकम टैक्स के बल्लेबाज अजित अर्गल को गेंदबाजी कर रहे थे। प्रवीण ने अर्गल को एक शॉर्ट बॉल फेंकी। जब अर्गल अंपायर के साथ चेक रहे थे कि यह गेंद नो-बॉल है या नहीं तभी प्रवीण ने अर्गल को गालियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण लगातार अंपायर कमलेश शर्मा और अजीत दातर के खिलाफ भी नाखुशी जताते रहे। जब अंपायर ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने इन शब्दों को फिर से दोहराया। मैच रेफरी धनंजय कुमार सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि प्रवीण मानसिक तौर पर अनफिट हैं और उनका व्यवहार बेहद आक्रामक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed