{"_id":"c7517dae-c84a-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-not-involve-in-fixing-says-asad-rauf","type":"story","status":"publish","title_hn":"रऊफ का दावा, फिक्सिंग में कभी शामिल नहीं रहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रऊफ का दावा, फिक्सिंग में कभी शामिल नहीं रहा
कराची
Updated Wed, 29 May 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद रातो-रात चोरी छिपे भारत से पाकिस्तान भाग जाने वाले पाक अंपायर असद रऊफ ने दावा किया है कि उन्होंने कोई फिक्सिंग नहीं की।
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में असद की कथित भूमिका और मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ की संभावना को देखते हुए आईसीसी ने उन्हें चैंपियंस ट्राफी में हटा दिया था जिससे वह अगले महीने होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अंपायरिंग नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
पाक के विवादित अंपायर असद रऊफ ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक पाक चैनल से कहा कि वह कभी भी फिक्सिंग में शामिल नहीं रहे हैं। उन पर लगाए गए सारे आरोप बेवुनियाद है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि वह आईसीसी की जांच का सामना करने को तैयार हैं। वह अपने जवाब आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट को देंगे।
उनका कहना है कि मेरी जिंदगी में पैसे और गिफ्ट का कोई रोल नहीं है।
मॉडल लीना कपूर के साथ संबंधों के कारण सुर्खियां बटोरने वाले असद रऊफ पाक के उन दो प्रतिष्ठित अंपायरों में से एक हैं जो आईसीसी की एलीट पैनल में शामिल हैं।
रऊफ पर 15 मई के उस मैच में फिक्सिंग मामले में शामिल होने के आरोप हैं जिस मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के श्रीसंत समेत तीन क्रिकेटरों को अगले दिन मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया था।