Miracle Man: समय से पहले कैसे हुई ऋषभ पंत की रिकवरी? एनसीए स्टाफ ने सुनाई भावुक कर देने वाली कहानी, जानें
दिसंबर, 2022 में एक दर्दनाक हादसे में घायल हुए पंत ने समय से पहले रिकवर कर लिया। उनकी मानसिक दृढता और जिम्नास्टिक खेलने का अनुभव होने से इस विकेटकीपर बल्लेबाज को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिसंबर, 2022 में एक दर्दनाक हादसे में घायल हुए पंत ने समय से पहले रिकवर कर लिया। उनकी मानसिक दृढता और जिम्नास्टिक खेलने का अनुभव होने से इस विकेटकीपर बल्लेबाज को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिली। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के फिजियोथेरेपिस्ट तुलसी युवराज ने कहा, "उसके भीतर की मानसिक दृढता और आत्मविश्वास से उसने रिहैब के दौरान हमें शत प्रतिशत देने के लिये प्रेरित किया। डॉक्टरों को लगता था कि उसे दो साल लगेंगे। एक बार एनसीए आने के बाद वह तेजी से रिकवर करता गया।"
𝗧𝗵𝗲 𝗚𝗿𝗲𝗮𝘁𝗲𝘀𝘁 𝗖𝗼𝗺𝗲𝗯𝗮𝗰𝗸 𝗦𝘁𝗼𝗿𝘆
In Part 2 of the #MiracleMan, we bring you insights from @RishabhPant17's road to recovery, where determination and perseverance ultimately triumph.विज्ञापन विज्ञापन
From intense rehabilitation sessions, training regime, and nutrition - the… pic.twitter.com/83YZExqkIa— BCCI (@BCCI) March 16, 2024
जिम्नास्टिक से मिली रिकवरी में मदद
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बचपन से जिम्नास्ट का शौक रहा है। उनके इसी शौक ने उनकी रिकवरी में मदद की। एनसीए में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच निशांता बारदोलोइ ने कहा, "ऋषभ की जिम्नास्टिक की पृष्ठभूमि होने से हमें काफी मदद मिली। कई चीजों में यह बड़ा काम आया मसलन जब उसे लगता कि वह आगे नहीं बढ़ सकता है तो वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो पाता था।"
उन्होंने आगे बताया कि पंत ने रिकवरी के लिये कोई कसर बाकी नहीं रखी लेकिन उन्हें यह प्रक्रिया कई बार उबाऊ लगती थी। उन्होंने कहा, "रिहैब (चोट के बाद फिटनेस फिर हासिल करने का दौर) काफी उबाऊ होता है। बार बार एक ही चीज करना लेकिन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। जितना अधिक करेंगे, उतना ही जल्दी ठीक होंगे।"
आईपीएल में खेलते दिखेंगे ऋषभ पंत
बीसीसीआई ने हाल ही में पंत को आईपीएल में भाग लेने की मंजूरी दे दी थी। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स उनकी कप्तानी में खेलने के लिए तैयार है। दिल्ली की टीम अपना अभियान 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरु करेगी। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "मैदान पर लौटकर बहुत खुश हूं। क्रिकेट के लिये मेरा प्यार बढ़ गया है। पहले भी मुझे इससे मुहब्बत थी लेकिन अब यह बेइंतहा हो गई है।"