फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: सेमीफाइनल में भारत-पाक के बीच हो सकता है महामुकाबला, ये है गणित

Tue, 02 Jul 2019 01:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Jul 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
How India and Pakistan can fight in semi final of World Cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

30 मई से शुरू हुआ विश्व कप 2019 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर टीम जी-जान लगा रही है। एक वक्त लग रहा था कि रविवार को भारत इंग्लैंड से जीतने के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन करो या मरो के मैच में मिली जीत से अब अंतिम-4 में पहुंचने वाली सभी टीमों का गणित बदल गया है। भारत की हार और इंग्लैंड की जीत से पॉइंट टेबल में बना नया समीकरण सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर भी करा सकता है।

How India and Pakistan can fight in semi final of World Cup 2019
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल में पहुंचना होगा

ऑस्ट्रेलिया पहले ही विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। भारत 7 मैच में 6 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। उसके अभी दो मैच शेष हैं। न्यूजीलैंड 8 मैच में 6 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। उसका एक मैच बाकि है। दोनों ही टीम को नॉकआउट में जाने के लिए सिर्फ एक पॉइंट चाहिए। वहीं, पाकिस्तान को 4 नंबर की पोजिशन तब मिलेगी जब इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हरा देगी।

How India and Pakistan can fight in semi final of World Cup 2019
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत नहीं

अगर ऐसा होता है तो इंग्लैंड 12 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम अगर बांग्लादेश को हरा देती है तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के पॉइंट्स (11-11) बराबर हो जाएंगे, लेकिन यहां से पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। पाकिस्तान अगर अपने नेट रन रेट को सुधार लेता है तो फिर न्यूजीलैंड 11 अंक होते हुए भी टॉप 4 से बाहर हो जाएगा और पाकिस्तान सेमीफाइनल पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
How India and Pakistan can fight in semi final of World Cup 2019
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे होगा भारत-पाकिस्तान में सेमीफाइनल?

सेमीफाइनल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का मुकाबला चौथे नंबर वाली टीम से होगा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम तीसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया अगर 6 जुलाई को होने वाला अपना अगला और आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका से हार जाती है और भारत अपने दोनों बचे मुकाबले (बांग्लादेश और श्रीलंका) जीत जाती है तो शीर्ष पर आ जाएगी। साथ ही पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला पहले स्थान पर पहुंचने वाली टीम के साथ हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed