{"_id":"6787ac77db37e45be102d29c","slug":"hours-after-shock-psl-retirement-pakistan-pacer-ihsanullah-makes-uturn-know-the-reason-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ihsanullah Retirement: जोश में खो बैठे होश! संन्यास के कुछ घंटों बाद ही इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने पलटा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ihsanullah Retirement: जोश में खो बैठे होश! संन्यास के कुछ घंटों बाद ही इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने पलटा फैसला
Wed, 15 Jan 2025 06:09 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 15 Jan 2025 06:09 PM IST
सार
इहसानुल्लाह ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि संन्यास का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था। वह पाकिस्तान सुपर लीग के ड्रॉफ्ट में नजरअंदाज किए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन
इहसानुल्लाह
- फोटो : PCB
विस्तार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने मंगलवार को पाकिस्तान सुपर लीग से संन्यास का एलान करके सभी को चौंका दिया था। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद उन्होंने यू-टर्न ले लिया और संन्यास लेने का फैसला पलट दिया। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि संन्यास का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था। वह पाकिस्तान सुपर लीग के ड्रॉफ्ट में नजरअंदाज किए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन
Trending Videos
भावनाओं में बहकर किया संन्यास का एलान, अब लिया यू-टर्न
22 वर्षीय गेंदबाज ने बताया कि उन्हें गुस्से में आकर यह निर्णय लिया था। इहसानुल्लाह ने पाकिस्तान सुपर लीग के ड्रॉफ्ट से बाहर होने के बाद आधिकारिक तौर पर इस लीग से संन्यास का एलान किया था। पब्लिक न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- संन्यास लेने का कोई एलान नहीं है। मैंने भावनाओं में बहकर कल ये घोषणा की थी। जब मैं पीएसएल ड्रॉफ्ट में नहीं चुना गया था, तो मेरे दोस्त और परिवार ने मेरा दिमाग खराब कर दिया था और मैंने इसी वजह से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

इहसानुल्लाह का करियर
इहसानुल्लाह ने पाकिस्तान सुपर लीग के आठवें संस्करण में 7.59 के इकोनॉमी रेट से 22 विकेट लेकर प्रभावित किया था। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू का मौका मिला। युवा गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए एक वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। पीएसएल में मुल्तान सुल्तान के लिए खेले 14 मैचों में उनके नाम 23 विकेट दर्ज हैं।