फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   High Security in Ahmedabad for India vs Pakistan ODI WC 2023 match 7000 policemen, 4000 home guards deployed

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले छावनी बना अहमदाबाद; सात हजार पुलिसकर्मी और चार हजार होमगार्ड तैनात

Fri, 13 Oct 2023 12:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 12:47 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच देखने के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शक अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। ऐसे में पूरे शहर की सुरक्षा के लिए खास तैयारियां की गई हैं। हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
High Security in Ahmedabad for India vs Pakistan ODI WC 2023 match 7000 policemen, 4000 home guards deployed
रोहित शर्मा (बाएं) बाबर आजम (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शनिवार 14 अक्तूबर को होना है। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए लाखों दर्शक अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1.30 लाख दर्शक एक साथ मैच देख सकते हैं। इस मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं। ऐसे में 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में फैंस का जमावड़ा लगने वाला है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने खास तैयारी की है। 
विज्ञापन


पूरे अहमदाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर स्टेडियम के पास सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों के 11 हजार से ज्यादा जवान स्टेडियम और शहर के खास हिस्सों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। किसी भी परेशानी से निपटने के लिए काउंटर टेरर फोर्स, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड, रैपिड एक्शन फोर्स, होम गार्ड और गुजरात पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


इस मैच के दिन अहमदाबाद में सात हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और चार हजार होमगार्ड जवान तैनात होंगे। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की तीन टीम और एक एंटी ड्रोन टीम भी मौके पर होगी। स्टेडियम के पास का इलाका पहले ही एंटी ड्रोन जोन घोषित किया जा चुका है। मैच के दौरान शहर और स्टेडियम की सुरक्षा के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की थी और सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा भी लिया था। अहमदाबाद पुलिस को एक ईमेल के जरिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मेल में यह भी कहा गया था कि 500 करोड़ रुपये दिए जाएं और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिहा किया जाए। इस मेल के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और गुजरात पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद लेने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर फैसला लिया गया है कि कोई भी फैन विवादास्पद बैनर नहीं ले जा सकेगा। सोशल मीडिया पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई अफवाह न फैले। अहमदाबाद के संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

वनडे विश्व कप के लिए दोनों टीमें

भारतीय: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर।


पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उस्मा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed