फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Here is full schedule of India vs New Zealand T-20 series, which starts from 6 February

कल से भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 की जंग, ये रहा पूरा शेड्यूल, देखिए कब-कहां होंगे मैच

Tue, 05 Feb 2019 10:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क
स्पोर्ट्स डेस्क Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 Feb 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Here is full schedule of India vs New Zealand T-20 series, which starts from 6 February
टीम इंडिया

वन-डे सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में बुरी तरह मात दी। नतीजा 4-1 से 'मैन इन ब्लू' के नाम रहा। अब भारतीय शेरों का अगला लक्ष्य टी-20 सीरीज होगी। 

विज्ञापन


एक तरफ है टीम इंडिया जो आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है जबकि मेजबान न्यूजीलैंड की टीम छठे पायदान पर है। 

मौजूदा टी-20 टीम रैंकिंग्स में शीर्ष पर पाकिस्तान की टीम है जिसे दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज में करारी शिकस्त दे डाली है। 

ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड अब टी-20 रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत करने का प्रयास करेंगी।

सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी यानी कल से होनी हो जा रही है। इस दौरान भारतीय टीम को तीन टी-20 मैच खेलने हैं। पहला मैच बुधवार को वेलिंग्टन के उसी वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया ने पांचवें वन-डे में शानदार जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

तीन टी-20 मैच की सीरीज का शेड्यूल

6 फरवरी: वेलिंग्टन में पहला टी-20 (दोपहर 12:30)
8 फरवरी: ऑकलैंड में दूसरा टी-20 (दोपहर 11:30)
10 फरवरी: हेमिल्टन में तीसरा टी-20 (दोपहर 12:30)

सारे मैच भारतीय समयानुसार

दोनों टीम ऐसी हैं

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, क्रुणाल पांड्या और विजय शंकर।

न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, मार्टिन गप्टिल, स्कॉट कगलेन, डेरिल मिशेल, कॉलिन मुनरो, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, रॉस टेलर, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर, लॉकी फर्ग्यूसन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed