फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hasin jahan says mohammed shami threatened me and said I will see you in court now

चोटिल पति से मिलने पहुंची हसीन जहां, शमी ने कहा- अब कोर्ट में होगी मुलाकात

Tue, 27 Mar 2018 07:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
hasin jahan says mohammed shami threatened me and said I will see you in court now
हसीन जहां - फोटो : ANI

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता ही जा रहा है। हर बार शमी पर आरोप लगाने वाली हसीन ने अब एक और नया आरोप लगाया है। मंगलवार हसीन जहां शमी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची लेकिन यहां पर उनकी मुलाकात उनसे नहीं हुई। इसके बाद वह मीडिया के सामने आईं और बोली कि वह शमी को एक्सीडेंट के बाद देखने के लिए अस्पताल गई थी लेकिन वहां उन्होंने मुझसे मिलने से इनकार कर दिया और मुझे धमकी देते हुए कहा कि अब मैं तुम्हें कोर्ट में देखूंगा। 

विज्ञापन


बता दें कि 25 मार्च को देहरादून से लौटते वक्त रास्ते में शमी की कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई थी। इस एक्सीडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जब उनको अस्पातल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों को उनकी आंख के पास 5 टांके लगाने पड़े थे। 
विज्ञापन

 



दिल्ली पहुंची हसीन ने कहा कि शमी सिर्फ हमारी बेटी के साथ खेल और उससे बात की लेकिन मुझे उन्होंने लगातार नजरअंदाज किया। इसके अलावा वहां पर मौजूद उनकी मां ऐसा कर रही थी जैसे  वह शमी की बॉर्डीगार्ड हो। 

हसीन इतनी खुदगर्ज निकलेंगी, मैंने सभी कभी सोचा न था

hasin jahan says mohammed shami threatened me and said I will see you in court now
मोहम्मद शमी
एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा कि एक्सीटेंड होने के बाद सभी ने मेरा हाल जान और मुझे उम्मीद थी कि हसीन भी कॉल करेगी और मेरे बारे में पूछेगी लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। शमी ने कहा 'हसीन इतनी खुदगर्ज निकलेंगी, मैंने कभी सोचा न था। मुझे इसका अफसोस हमेशा रहेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed