फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   has shaken foundations of team India says prabhakar

हिल गई है टीम इंडिया की बुनियाद: प्रभाकर

Tue, 08 Jan 2013 11:30 PM IST
वाराणसी/अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Jan 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
has shaken foundations of team India says prabhakar
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मनोज प्रभाकर ने कहा कि खराब ओपनिंग और बेदम गेंदबाजी आक्रमण के चलते टीम इंडिया की इंग्लैंड और उसके बाद पाक सीरीज में इतनी दुर्गति हुई। ओपनिंग ही बुनियाद होती है जब बुनियाद ही हिल जाएगी तो इमारत कैसे खड़ी होगी? टीम इंडिया की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन


सहवाग, गंभीर, कोहली सभी ने निराश किया है। ऐसे में हार के लिए कप्तान धोनी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में मंगलवार को मीडिया से मुखातिब प्रभाकर ने कहा कि धोनी छोटे फार्मेट के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। टीम इंडिया के पास फिलहाल धोनी का विकल्प नहीं है।

विज्ञापन


बकौल प्रभाकर, रिवर्स स्विंग डालने वाले जहीर खान इकलौते गेंदबाज हैं। अगर वह टीम में नहीं हैं तो पेस अटैक की स्थिति क्या होगी किसी से छिपी नहीं। कुंबले हैं नहीं, भज्जी में पहले जैसा पैनापन नहीं। भारतीय स्पिन अटैक बेदम हो चुका है। स्पिनर्स 20 विकेट लेने की सोच भी नहीं सकते। बीच मैच में ही हथियार डाल देते हैं। ऐसी टीम से आप जीतने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओपनर्स टीम की सबसे बड़ी समस्या हैं। तीन साल में एक भी ऐसी साझेदारी नहीं हुई जिसने जीत की बुनियाद रखी हो। टीम का चयन टी-20 पर आधारित होगा तो हश्र यही होगा। अब जमाना रिवर्स स्विंग का नहीं रिवर्स कट का है। फ्लेचर को हटाकर दादा (सौरव गांगुली) को टीम का कोच बनाए जाने के सवाल पर प्रभाकर ने कहा, ‘दादा नहीं परदादा भी आ जाएं तो भी टीम का कुछ होने वाला नहीं है। यदि ओपनर्स और बॉलिंग अटैक का यही हाल रहा तो आगामी इंग्लैंड सीरीज का भी भगवान ही मालिक है।’


धोनी की कप्तानी पर उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि नि:संदेह धोनी एक योग्य कप्तान हैं मगर उन्हें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। टीम की गेंदबाजी को मजबूत करने पर उन्हें ध्यान देना होगा। उन्हें सहवाग और रैना जैसे बैटिंग नहीं रविंद्र जडेजा सरीखे बॉलिंग आलराउंडर को ज्यादा से ज्यादा मौका देना होगा। प्रभाकर ने कहा कि यदि ओपनिंग और मध्यक्रम का प्रदर्शन लचर है तो टीम की बेहतरी के लिए धोनी को ऊपर आकर टीम को लीड करना होगा। वह दुनिया के बेस्ट मैच फिनिशर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed