फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harry Brook lost his grandmother last month thats why he will not play in IPL 2024 dc batsman shared post

IPL 2024: आईपीएल में नहीं खेलेंगे हैरी ब्रूक, वजह जानकर आ जाएंगे आंसू; DC के बल्लेबाज ने साझा किया भावुक पोस्ट

Wed, 13 Mar 2024 11:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 13 Mar 2024 11:06 PM IST
सार

इंग्लिश क्रिकेटर ने बताया कि पिछले महीने उनकी दादी का निधन हो गया था। वह उनके बेहद करीब थे। इस वजह से 25 वर्षीय खिलाड़ी भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। ब्रूक ने अपनी दादी के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन
Harry Brook lost his grandmother last month thats why he will not play in IPL 2024 dc batsman shared post
हैरी ब्रूक - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर दुखों का पहाड़ टूटा है जिसकी वजह से उन्होंने आगामी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले के पीछे का कारण बताया है।
विज्ञापन


आईपीएल के 17वें संस्करण की शुरूआत 22 मार्च से होगी। दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को अपने अभियान का आगाज पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज आगामी टू्र्नामेंट में खेलते नजर नहीं आएंगे। पिछले महीने उनकी दादी का देहांत हो गया था, वह उनके बेहद करीब थे। इस वजह से उन्होंने आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लिश क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा
इंग्लिश क्रिकेटर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के जरिए आईपीएल 2024 में नहीं शामिल होने का कारण बताया। उन्होंने बताया कि पिछले महीने उनकी दादी का निधन हो गया था। वह उनके बेहद करीब थे। इस वजह से 25 वर्षीय खिलाड़ी भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। ब्रूक ने अपनी दादी के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। एक लंबे-चौड़े पोस्ट में ब्रूक ने बताया कि वह अपनी दादी से कितना प्यार करते हैं। स्टार खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय दादा और दादी को दिया। 

पिछले सीजन में नहीं चला बल्ला
25 वर्षीय खिलाड़ी को दिल्ली ने चार करोड़ की मोटी रकम खर्च करके इस साल नीलामी में टीम में शामिल किया था। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ने अपना नाम वापस ले लिया। पिछले सीजन में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 11 मैचों में एक शतक की मदद से 190 रन बनाए थे। उन्हें 13.25 करोड़ की मोटी रकम खर्च करके टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन वह अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed