{"_id":"622337b4e2040b05bd2b410d","slug":"harmanpreet-kaur-scored-century-against-south-africa-in-warm-up-match-mithali-prised","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हरमनप्रीत का शानदार शतक, कप्तान मिताली ने जताई खुशी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हरमनप्रीत का शानदार शतक, कप्तान मिताली ने जताई खुशी
Sat, 05 Mar 2022 03:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मनगनुई

Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 05 Mar 2022 03:43 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत के लिए अच्छी खबर आई है। टीम की स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले लय में लौट चुकी हैं।
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : आईसीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर फॉर्म में लौट चुकी हैं। हरमन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक लगाया था और कप्तान मिताली राज ने उनकी तारीफ की है। मिताली ने कहा है कि विश्व कप की शुरुआत से पहले अनुभवी ऑलराउंडर का फॉर्म में लौटना टीम के लिए बहुत अच्छी खबर है। हरमन लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहीं थी और उनके लय में लौटने से भारत के जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
32 साल की हरमनप्रीत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में 63 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में बेहतरीन शतक लगाया था। उनकी 104 रन की पारी के बाद कप्तान मिताली ने उनकी तारीफ की है।
हरमन का लय में लौटना सुखद
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय कप्तान मिताली राज ने कहा कि हरमनप्रीत का फॉर्म में लौटना जरूरी था। वे टीम की सबसे अहम सदस्यों में से एक हैं। मध्यक्रम में उनका अनुभव बहुत ज्यादा मायने रखता है। उन्हें पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ रन बनाना आता है। हमारी कोशिश होगी कि शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेलें। ऐसे में उनका लय में आना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते
मिताली राज ने इस दौरान शेफाली वर्मा का बचाव करते हुए कहा कि भले उन्होंने पिछले कुछ मैचों में बहुत ज्यादा रन न बनाए हों, लेकिन वो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की टीम को हल्के में नहीं ले सकते। पाकिस्तान ने भी अभ्यास मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने झूलन गोस्वामी की तारीफ में कहा कि उनका टीम में होना बहुत अच्छी बात है। मिताली राज ने बताया कि इस टूर्नामेंट में वो दीप्ति शर्मा को ऑलराउंडर के रूप में इस्तेमाल करेंगी। मिताली ने कहा कि न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज का मैच देखने के बाद वो विश्व कप के लिए तैयार हो चुकी हैं।