{"_id":"622c4b830dce2a598f386dfa","slug":"harmanpreet-kaur-hits-third-century-women-s-world-cup-history-breaks-smriti-mandhana-and-mithali-raj-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's World Cup: हरमनप्रीत कौर ने किया कमाल, शतक लगाकर स्मृति मंधाना और मिताली राज से निकल गईं आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's World Cup: हरमनप्रीत कौर ने किया कमाल, शतक लगाकर स्मृति मंधाना और मिताली राज से निकल गईं आगे
Sat, 12 Mar 2022 01:09 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:09 PM IST
सार
भारत की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने महिला वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार (12 मार्च) को 107 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली। इस दौरान हरमनप्रीत ने 10 चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने महिला वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार (12 मार्च) को 107 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली। इस दौरान हरमनप्रीत ने 10 चौके और दो छक्के लगाए। उनका वनडे क्रिकेट यह चौथा शतक है। इस पारी की बदौलत ने हरमनप्रीत ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
हरनप्रीत महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनका वर्ल्ड कप इतिहास में यह तीसरा शतक है। इस मामले में हरमनप्रीत ने अनुभवी मिताली राज और ओपनर स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया। दोनों के नाम दो-दो शतक हैं। हरमनप्रीत के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ स्मृति ने भी शतक लगाया। उन्होंने 119 गेंदों पर 123 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए।

स्मृति मंधाना
- फोटो : बीसीसीआई
हरमनप्रीत ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक 2013 में लगाया था। तब इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 107 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा शतक 2017 में जड़ा था। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी मानी जाती है। हरमनप्रीत ने तब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 115 गेंद पर नाबाद 171 रन बनाए थे। तब उन्होंने 20 चौके और सात छक्के लगाए थे। टीम इंडिया 36 रनों से जीतकर फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उसे इंग्लैंड के खिलाफ नौ रनों से हार मिली थी।
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : बीसीसीआई
शनिवार को हुए मैच की बात करें तो हरमनप्रीत जब क्रीज पर उतरीं थी तब टीम इंडिया का स्कोर 13.5 ओवर में 78 रन था। यास्तिका भाटिया 31, दीप्ति शर्मा 15 और कप्तान मिताली राज पांच रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी थीं। हरमनप्रीत ने यहां से टीम की पारी को संभाला। उन्होंने मंधाना के साथ 154 रनों की बड़ी साझेदारी की।
टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन बनाए। मंधाना 43वें ओवर में आउट हुईं। उनके बाद क्रीज पर आई ऋचा घोष भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकीं। उनके बल्ले से सिर्फ पांच रन निकले। पूजा वस्त्राकर 10 और झूलन गोस्वामी दो रन बनाकर आउट हुईं। हरमनप्रीत ने अपना विकेट 49वें ओवर में गंवाया। स्कूप शॉट खेलने के प्रयास में आलिया एलेयने की गेंद पर कैंपबेल को कैच थमा बैठीं।