टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर बनीं DSP, अब निभाएंगी ऐसी जिम्मेदारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस में डीसीएप के पद पर नियुक्त किया गया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उनकी वर्दी पर सितारे लगाकर उन्हें इस पद के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि मुख्यमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप 2017 में शानदार प्रदर्शन के बाद पिछले साल जुलाई में हरमनप्रीत को डीएसपी बनाने के घोषणा की थी।
इससे पहले वह भारतीय रेलवे में नियुक्त थीं, लेकिन अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि हरमनप्रीत पंजाब पुलिस से जुड़ना चाहती थीं। खुद सीएम अमरेंद्र सिंह ने रेलवे के समक्ष यह मुद्दा रखा था और हरमनप्रीत को पदमुक्त करने के लिए उनकी बॉन्ड शर्तों में ढील की बात कही थी।
बता दें कि हरमनप्रीत पश्चिम रेलवे के कार्यालय में बतौर अधीक्षक तीन साल पूरे कर चुकी थीं। उन्होंने पिछले साल इस पद से इस्तीफा दिया था। पंजाब पुलिस के साथ डीएसपी पद के लिए उनका मेडिकल टेस्ट पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन भारतीय रेलवे ने उन्हें पदमुक्त नहीं किया था, जिससे वह पंजाब पुलिस से नहीं जुड़ सकीं।
गौरतलब है कि इससे पहले हरमनप्रीत के पिता ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए पहले कई बार सरकारी नौकरी की मांग की थी, लेकिन हार बार उन्हें केवल आश्वासन ही दिया गया। जब हरमनप्रीत ने खुद को काबिल बना लिया तो उन्हें कई विशेष महकमों पर बतौर अधिकारी नियुक्त करने के ऑफर मिलने लगे।