फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harman who hit 18 sixes and 32 fours got a place in the Big Bash League best team

बिग बैश लीग: 18 छक्के और 32 चौके लगाने वालीं हरमन को बेस्ट टीम में मिली जगह, न्यूजीलैंड की सोफी बनीं कप्तान

Mon, 22 Nov 2021 10:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 10:22 PM IST
सार

हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग के सीजन-7 की टूर्नामेंट की श्रेष्ठ टीम में चुना गया है। उन्होंने 11 पारियों में 66.5 की औसत और 135. 25 की औसत से तीन अर्द्धशतकीय पारियों सहित 399 रन बनाए। 

विज्ञापन
Harman who hit 18 sixes and 32 fours got a place in the Big Bash League best team
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर और टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग के सीजन-7 की टूर्नामेंट की श्रेष्ठ टीम में चुना गया है।  मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वालीं हरमन इस टीम में शामिल होने वाली सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक बनी हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को इस बात की घोषणा की। 
विज्ञापन


भारतीय ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले दोनों से रेनेगेड्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 पारियों में 66.5 की औसत और 135. 25 की औसत से तीन अर्द्धशतकीय पारियों सहित 399 रन बनाए। उनका श्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा जो उन्होंने पिछले हफ्ते सिंडनी थंडर के खिलाफ बनाया था। वहीं टूर्नामेंट में हरमनप्रीत के बल्ले से 18 छक्के और 32 चौके निकले। उन्होंने टीम की स्टार लेग स्पिनर जॉर्जिया वैयरहैम के चोटिल होने पर गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई और 20.4 की औसत से 15 विकेट लिए जिसमें उनका श्रेष्ठ स्कोर 22 रन पर तीन विकेट रहा।  
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की सोफी बनीं कप्तान
हरमन सीजन की श्रेष्ठ टीम में शामिल एकमात्र भारतीय हैं, हालांकि स्मृति मंधाना इस लीग में शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनीं थी जब उन्होंने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी।  हरमनप्रीत के अलावा टीम में शामिल अन्य गैर ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पर्थ स्कॉर्चर्स से खेलने वालीं न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन हैं जिन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। क्रिकेट डॉट कॉम.एयू ने लिखा, हरमनप्रीत कौर मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए बल्ले और गेंद के साथ एक प्रमुख खिलाड़ी रही हैं, जो अपने नए क्लब में शामिल होने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed