फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   haris sohail forced out of south africa tour by injury

बिना मैच खेले चोटिल हुए सोहेल, लौटेंगे स्वदेश

Wed, 06 Feb 2013 07:49 PM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
जोहानिसबर्ग/एजेंसी Updated Wed, 06 Feb 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
haris sohail forced out of south africa tour by injury

टखने की चोट से जूझ रहे पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैरिस सोहेल दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं और उन्हें एक भी मैच खेले बिना मंगलवार को स्वदेश भेज दिया गया। हैरिस दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर होने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


हैरिस के बाएं पैर के टखने में खिंचाव आ गया है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में पांच सप्ताह का समय लगेगा।इससे पहले सलामी टेस्ट बल्लेबाज तौफीक उमर भी पैर की चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो चुके हैं। उमर की जगह इमरान फरहत को टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह अभी टीम से नहीं जुडे़ हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी नदीम सरवर ने कहा, हैरिस के बाएं पैर के टखने मे खिंचाव आ गया है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में पांच सप्ताह का समय लगेगा। दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट 211 से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट 14 फरवरी को केपटाउन मे शुरू होगा।a

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed