फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik pandya will not be out of t20 worldcup selectors will back him

टी-20 वर्ल्डकप: भारतीय टीम से बाहर नहीं होंगे हार्दिक पांड्या, जानिए किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

Sun, 03 Oct 2021 02:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Oct 2021 02:25 PM IST
सार

चयनकर्ताओं ने कहा है कि शार्दुल ठाकुर या दीपक चाहर अभी ऑलराउंडर की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं हैं। इस वजह से हार्दिक को भारतीय टीम से बाहर नहीं किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Hardik pandya will not be out of t20 worldcup selectors will back him
टी-20 वर्ल्डकप में हार्दिक भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी जगह किसी भी खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इससे पहले मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि हार्दिक आईपीएल 2021 के बाकी मैचों में भी गेंदबाजी नहीं करेंगे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक के टी 20 वर्ल्डकप न खेलने पर उन्हें भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। अब चयनकर्ताओं ने कहा है कि अगर हार्दिक एक बल्लेबाज के रूप में भी खेलते हैं, जो टीम के लिए कुछ ओवर कर सकता है तो उन्हें टीम में रखा जाएगा।
विज्ञापन


पांड्या ने पीठ की सर्जरी के बाद आईपीएल 2021 और आईपीएल 2020 में मुंबई के लिए गेंदबाजी नहीं की है और बल्ले के साथ भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार चयनकर्ताओं ने कहा है कि अब टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ऑलराउंडर की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं हैं, ऐसे में भारतीय टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ कौन से 11 खिलाड़ी खेलेंगे

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत रोहित, राहुल, कोहली, सूर्यकुमार, पंत, पांड्या, जडेजा, अश्विन, राहुल, शमी और बुमराह के साथ मैदान में उतर सकता है। राहुल चाहर की जगह वरुण चक्रवर्ती को भी मौका दिया जा सकता है। ऐसे में बुमराह, शमी, राहुल और अश्विन भारत के प्रमुख गेंदबाज होंगे, जबकि जडेजा और पांड्या को मिलकर बाकी के चार ओवर करने होंगे। सूर्यकुमार की खराब फॉर्म के चलते उन्हें भी टीम से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह अक्षर पटेल या शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है। ऐसा होने पर भारत के पास गेंदबाजी के सात विकल्प होंगे और पांड्या के गेंदबाजी न करने पर भी कोहली के पास गेंदबाजी के छह विकल्प रहेंगे। इसके अलावा पांड्या की बल्लेबाजी बेहतर न होने पर उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है, लेकिन वो पांड्या की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे। 

क्या बोले थे जयवर्धने

मुंबई के कोच जयवर्धने ने कहा था कि हार्दिक आईपीएल 2021 में भी गेंदबाजी नहीं करेंगे। अगर उन्हें गेंदबाजी के लिए मजबूर किया जाता है तो उनकी बल्लेबाजी पर भी असर पड़ सकता है। जयवर्धने के इस बयान के बाद टीम इंडिया के चयनकर्ता चिंतित हो गए थे, क्योंकि हार्दिक के गेंदबाजी न करने से टीम का संतुलन बिगड़ता है और इसका मतलब यह भी हो सकता है कि हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। हालांकि बाद में हार्दिक ने कहा था कि वो जल्द ही गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे। अगर पांड्या भारत के लिए दो ओवर की गेंदबाजी भी करते हैं तो भारतीय टीम मैनेजमेंट को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। 
हार्दिक के गेंदबाजी न करने पर भारतीय टीम में पांच ही गेंदबाज होंगे। ऐसे में सूर्यकुमार की जगह अक्षर पटेल या शार्दुल ठाकुर को जगह मिल सकती है और पंत चौथे नंबर पर खेल सकते हैं। Hardik pandya will not be out of t20 worldcup selectors will back him
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed