फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hardik pandya tweet on b r ambedkar is posted from fake account

हार्दिक पांड्या के ट्वीट विवाद में आया नया ट्विस्ट, हुई क्रिकेटर को फंसाने की साजिश

Thu, 22 Mar 2018 04:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya tweet on b r ambedkar is posted from fake account
हार्दिक पांड्या

राजस्थान कोर्ट ने बुधवार को जोधपुर पुलिस को टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। पांड्या पर आरोप था कि उन्होंने डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के संबंध में आपत्तिजनक ट्वीट किया था। अब यह खुलासा हुआ है कि वह ट्वीट क्रिकेटर के आधिकारिक अकाउंट से नहीं किया गया था।

विज्ञापन


ट्वीट में आंबेडकर की आलोचना की गई थी। यह ट्वीट @sirhardik3777 से किया गया जबकि पांड्या का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @hardikpandya7 है। हालांकि, फेक अकाउंट फिलहाल डीएक्टिवेट या डिलीट कर दिया गया है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता डी आर मेघवाल के मुताबिक पांड्या ने 26 दिसंबर 2017 को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कमेंट किया था, जिसमें आंबेडकर का अपमान किया और उनके समुदाय के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांड्या ने अपने ट्विटर टाइमलाइन पर पोस्ट किया, 'कौन आंबेडकर??? वही क्या जिसने दोगला कानून और संविधान बनाया या वो जिसने आरक्षण नाम की बीमारी देश में फैलाई।' 


इससे अपमानित महसूस करने वाले मेघवाल ने क्रिकेटर के खिलाफ मंगलवार को याचिका दर्ज की। राजस्थान के जालौर जिला में राष्ट्रीय भीम सेना के सदस्य होने का दावा करने वाले मेघवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि मशहूर क्रिकेटर पांड्या ने न सिर्फ संविधान और संविधान के निर्माता बल्कि उनके समुदाय के लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed