{"_id":"5c3aed26bdec227327041a48","slug":"hardik-pandya-loses-brand-endorsement-of-shaving-razor-gillette-mach3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, इस बड़ी कंपनी ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, इस बड़ी कंपनी ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट
Sun, 13 Jan 2019 01:17 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को शुक्रवार को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर गई टिप्पणियों के लिए जांच लंबित होने तक निलंबित कर दिया गया। इस वजह से वे शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
कॉफी विद करण में शो में महिलाओं पर कथित विवादित टिप्पणी करने के बाद क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की मार्केट में इमेज भी काफी खराब हुई है, जिसके चलते विज्ञापन कंपनियों ने का भारोसा भी उन पर से उठ गया है।
विज्ञापन
इसका पहला शिकार हार्दिक पांड्या हुए हैं। यह विवाद बढ़ता देख रेजर जिलेट माक3 ने पांड्या से ब्रांड प्रमोशन छीनने का फैसला किया है। उनके प्रवक्ता ने कहा, 'पांड्या का हालिया कमेंट से कंपनी का कोई जुड़ाव नहीं है।'
विज्ञापन
अगला आदेश तक पांड्या कंपनी के ब्रांड को प्रमोट नहीं कर पाएंगे। पांड्या फिलहाल करीब 7 कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा राहुल जर्मन स्पोर्ट्सवियर ब्रैंड पूमा और फिटनेस स्टार्टअप क्योरफिट के विज्ञापन करते हैं। दोनों से जुड़ी बाकी ब्रैंड्स ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन आनेवाले वक्त में इनका भी ऐक्शन दिख सकता है।