फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya Fitness update likely out england sri lanka south africa matches team india world cup 2023

Hardik Pandya Fitness: हार्दिक के टखने में सूजन, फिट होने में लगेंगे दो हफ्ते; तीन मैचों से हो सकते हैं बाहर

Thu, 26 Oct 2023 12:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 26 Oct 2023 12:07 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या 19 अक्तूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए बॉलिंग में गेंद के फॉलोअप में फिसल गए थे और 22 अक्तूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। बड़ौदा के इस खिलाड़ी ने चोट के प्रबंधन के लिए सोमवार को बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को रिपोर्ट किया था।

विज्ञापन
Hardik Pandya Fitness update likely out england sri lanka south africa matches team india world cup 2023
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम ने विश्व कप के मौजूद संस्करण में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पांच में से पांच मैच जीते हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं। उसे अपना अगला मुकाबला रविवार (29 अक्तूबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। उसके बाद टीम दो नवंबर को श्रीलंका और पांच नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब तक फिट नहीं हो पाए हैं और उनका अगले कई मैचों में खेलना संदिग्ध है।
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या 19 अक्तूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए बॉलिंग में गेंद के फॉलोअप में फिसल गए थे और 22 अक्तूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। बड़ौदा के इस खिलाड़ी ने चोट के प्रबंधन के लिए सोमवार को बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को रिपोर्ट किया था। अब उनके इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से भी दूर रहने की संभावना है।
विज्ञापन

Hardik Pandya Fitness update likely out england sri lanka south africa matches team india world cup 2023
चोटिल हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
मेडिकल टीम कर रही हार्दिक की निगरानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक के टखने में ग्रेड 1 लिगामेंट टीयर है। सूजन काफी बढ़ा हुआ है और उसका कारण उन्हें दर्द का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि हार्दिक को कोई फ्रैक्टर नहीं है। एनसीए के एक पदाधिकारी के मुताबिक, पांड्या की चोट गंभीर हो सकती है। एनसीए में नितिन पटेल के नेतृत्व में मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। हार्दिक को ठीक होने में दो हफ्ते लग सकते हैं। पूरी तरह फिट होने के बाद ही एनसीए उन्हें रिलीज करेगा।
विज्ञापन

Hardik Pandya Fitness update likely out england sri lanka south africa matches team india world cup 2023
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक के रिप्लेसमेंट पर नहीं हो रहा विचार
भारतीय टीम प्रबंधन को एनसीए की मेडिकल टीम ने सूचित कर दिया है कि वे उन्हें जल्द ही मैदान पर वापस लाने के लिए आशान्वित हैं। टीम फिलहाल हार्दिक की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को दल में शामिल करने के बारे में नहीं सोच रही है। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ उनका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



लखनऊ पहुंच गई है टीम इंडिया
भारतीय टीम बुधवार को लखनऊ पहुंच गई है और गुरुवार से ट्रेनिंग करेगी। नवंबर के पहले सप्ताह में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले दो मैचों के लिए भी हार्दिक की उपलब्धता संदिग्ध है। पूरे करियर के दौरान हार्दिक का शरीर चोटों से ग्रस्त रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed