{"_id":"5c360101bdec2256b61c2e40","slug":"hardik-pandya-expresses-sincere-regrets-after-bcci-gives-him-show-cause-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या ने दिया 'कारण बताओ नोटिस' का जवाब, बोले- मैं विनम्रतापूर्वक माफी मांगता हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या ने दिया 'कारण बताओ नोटिस' का जवाब, बोले- मैं विनम्रतापूर्वक माफी मांगता हूं
Thu, 10 Jan 2019 08:13 AM IST
vivek shukla
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Jan 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने महिलाओं पर की गई टिप्पणी के लिए बीसीसीआई के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा, 'मैं विनम्रतापूर्वक माफी मांगता हूं।' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 24 घंटे के अंदर पांड्या और केएल राहुल से इस मामले में जवाब मांगा था। हालांकि इस मामले में अब भी केएल राहुल का जवाब आना बाकी है।
विज्ञापन
टीवी शो 'कॉफी विद करन' में महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद से ही सोशल मीडिया समेत चहूं ओर हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल महिलाओं पर टिप्पणी वाले इस मामले में सोशल मीडिया पर निशाने पर आने के बाद BCCI ने पांड्या पर एक्शन लेते हुए उनसे 24 घंटे के अंदर सफाई मांगी थी।
विज्ञापन
प्रशासकों की समिति सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने कहा था कि हमने हार्दिक पांड्या और के एल राहुल को शो कॉज नोटिस भेजा है और दोनों ही क्रिकेटर्स को इस पर जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। इसके साथ ही विनोद राय ने इस बयान को मूर्खतापूर्ण भी बताया था।
विज्ञापन
इससे पहले खुद सोशल मीडिया पर अपनी बेइज्जती होते देख पांड्या ने ट्वीट करते हुए विवादित बयान पर माफी मांगी थी। पांड्या ने कहा था कि, 'मेरा किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था। लेकिन जिन्हें भी मैंने दुख पहुंचाया उनसे मैं माफी मांगता हूं।'
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन