Hardik Pandya Video: जीत के बाद हार्दिक ने पिता को याद किया, बोले- जो उन्होंने किया मैं नहीं कर पाऊंगा
पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद हार्दिक पांड्या अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन जो उनके पिता किया वैसा वे नहीं कर पाएंगे।
विस्तार
भारत की इस जीत के बाद हार्दिक पांड्या भावुक हो गए। उन्होंने अपने पिता को याद किया। हार्दिक ने कहा कि उनकी इस सफलता में पिता का योगदान है। जब वह छह साल के थे, तब उनके पिता ने अपना शहर बदला था, क्योंकि उनके दोनों बेटे क्रिकेट खेल सकें और इस खेल में अपना करियर बना सकें। हार्दिक ने आगे कहा कि अपने बच्चे के लिए इतना बड़ा त्याग करना बहुत बड़ी बात है। मैं भी अपने बेटे से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन वह कभी नहीं कर पाऊंगा, जो उनके पिता ने उनके लिए किया।
So emotional moment 🙏🏻
Hardik Pandya in tears while speaking about his father#TeamIndia #INDvsPAK2022 #INDvPAK#ViratKohli𓃵 #hardik #HardikPandya pic.twitter.com/sSfmof6s62विज्ञापन विज्ञापन— 𝐇𝐚𝐫𝐞𝐧𝐝𝐫𝐚 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯 (@hd_yaduvanshi) October 23, 2022
IND vs PAK Social Media Reaction: सोशल मीडिया पर छाया भारत-पाकिस्तान मैच, फैंस ने बाबर आजम को किया ट्रोल
पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले गेंद के साथ कमाल किया। अपने चार ओवर में 30 रन देकर उन्होंने तीन अहम विकेट लिए। हार्दिक की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम मैच को सही अंदाज में खत्म नहीं कर पाई। हार्दिक ने पाकिस्तान की पारी के 14वें ओवर में शादाब खान और हैदर अली को आउट किया। इसके बाद 16वें ओवर में मोहम्मद नवाज को आउट कर पाकिस्तान के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी और पाक टीम 20 रन कम बना पाई। यही रन हार और जीत का अंतर साबित हुए।
भारत की जीत के बाद हार्दिक के अलावा इरफान पठान और सुनील गावस्कर भी भावुक हो गए और गावस्कर जीत के जश्न का डांस करने लगे।
The celebration from Sunil Gavaskar says all about the victory. pic.twitter.com/extYFPA4au
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 23, 2022
IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर
बल्ले के साथ भी हार्दिक ने किया कमाल160 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 31 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक ने विराट के साथ मिलकर 113 रन की साझेदारी की। वह भारतीय पारी के सातवें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे। इस समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 31 रन था। वहीं, जब वह 20वें ओवर में आउट हुए तब भारत का स्कोर पांच विकेट पर 144 रन हो चुका था। हार्दिक ने बेशक 37 गेंद में 40 रन बनाए, लेकिन नवाज के एक ओवर में दो छक्के लगाकर भारतीय पारी को लय में लाए। इसके साथ ही विराट कोहली का साथ दिया, जिन्होंने इस मैच में 82 रन की शानदार पारी खेली।