{"_id":"65b511644f36684208065440","slug":"hardik-pandya-begins-bowling-full-tilt-after-his-ankle-injury-sure-to-will-play-in-ipl-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya Come Back: चोट से उबरे हार्दिक पांड्या, पूरी लय में कर रहे गेंदबाजी; आईपीएल में करेंगे वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya Come Back: चोट से उबरे हार्दिक पांड्या, पूरी लय में कर रहे गेंदबाजी; आईपीएल में करेंगे वापसी
Sat, 27 Jan 2024 07:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:51 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हार्दिक नहीं खेले थे। टी20 विश्व कप 2024 में उन्हें भारत का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन चोट के कारण वह इस रेस में पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने टखने की चोट से उबरने के बाद पूरी लय में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। यह स्पष्ट रूप से संकेत है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए तैयार हैं, जहां वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। पिछले साल विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगने के बाद से हार्दिक कोई क्रिकेट नहीं खेले हैं। हार्दिक पांड्या को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह गेंदबाजी कर रहे थे।
पांड्या ने कहा, "वापस आकर मुझे अच्छा लग रहा है। मेरी यात्रा 17 साल पहले इसी मैदान पर शुरू हुई थी।" पांड्या को कुछ गेंद फेंकते हुए और दौड़ने के साथ थोड़ा अभ्यास करते हुए भी देखा गया। हार्दिक ने लिखा "मैं हर दिन अपना सब कुछ दे रहा हूं।"
विज्ञापन
पांड्या को पिछले साल गुजरात टाइटंस से हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद 15 दिसंबर को बेहद सफल रोहित शर्मा के स्थान पर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मुकाबले के दौरान चोट लगने के बाद से हार्दिक भारतीय टीम से बाहर हैं। वह इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हार्दिक नहीं खेले थे। टी20 विश्व कप 2024 में उन्हें भारत का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन चोट के कारण वह इस रेस में पिछड़ गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 14 महीने पर बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी की। दोनों खिलाड़ियों ने दिखाया कि वह अच्छी लय में हैं। ऐसे में दोनों का टी20 विश्व कप खेलना तय लग रहा है। अगर रोहित विश्व कप खेलते हैं तो उनका कप्तानी करना भी तय है।

View this post on Instagram