टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। पांड्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक गर्भवती हैं।
हार्दिक के जल्द पिता बनने की खबर पर विराट हुए ट्रोल, फैंस ने किए अजीबोगरीब कमेंट्स
हार्दिक ने कुल महीने पहले ही सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई की थी। सगाई की जानकारी भी पांड्या ने सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में नताशा, हार्दिक के साथ उनके घर पर थीं। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं।
बता दें कि हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें पहली तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि नताशा गर्भवती हैं। दूसरी तस्वीर शादी की नजर आ रही है। इसके अलावा दो अन्य तस्वीरें हैं।
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
सगाई के केवल पांच महीने बाद हार्दिक पिता बनने वाले हैं। इस खबर को सुन फैंस थोड़ा हैरान हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पांड्या की इस खबर को सुन फैंस भारतीय कप्तान विराट कोहली को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, विराट कोहली शादी के तीन साल बाद भी पिता नहीं बन पाए हैं, जिसके चलते फैंस उन्हें हार्दिक पांड्या से सीख लेने की सलाह दे रहे हैं। पढ़िए फैंस के कुछ मजेदार ट्वीट्सः
*Virat Kohli after hearing #HardikPandya 's Good news* pic.twitter.com/Ei4vrir5iJ #HardikPandya and #NatasaStankovic Announce Their Pregnancy just after 5 months of engagement......
Meanwhile Anushka be like : pic.twitter.com/5PtTBemaea