Best Test Cricketer: हरभजन ने चुने अपने पांच पसंदीदा टेस्ट क्रिकेटर; दो भारतीय शामिल, पर कोहली-अश्विन नहीं
हरभजन सिंह ने अपने पांच पसंदीदा टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ियों में दो भारतीयों को शामिल किया और दोनों के नाम की स्पेलिंग गलत लिखी। पांच में चार खिलाड़ियों के नाम गलत लिखने पर भज्जी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन, स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत, ऑल-राउंडर रवींद्र जड़ेजा और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को अपना पसंदीदा टेस्ट खिलाड़ी बताया। उनका खिलाड़ियों का चयन समझा जा सकता है, लेकिन उन्होंने इनमें से चार खिलाड़ियों के नाम की स्पेलिंग गलत लिखी। भज्जी ने सिर्फ नाथन लियोन का नाम सही लिखा। भज्जी ने ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के नाम की स्पेलिंग भी लगत लिख दी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
Nathan lyon
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 3, 2023
Steav Smith
Rishab Panth
Ravinder Jadeja
Ben strokes https://t.co/joWrcVEE9X
हरभजन ने अपने पसंदीदा टेस्ट खिलाड़ियों में जो रूट को भी नहीं शामिल किया, जो मौजूदा समय में शानदार लय में हैं और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
भज्जी ने यह ट्वीट किसी अन्य ट्वीट के जवाब में किया था, जिसमें बेन स्टोक्स और पैट कमिंस को मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ियों में शामिल किया गया था। इसके साथ ही तीन अन्य नाम बताने के लिए कहा गया था। भज्जी ने पैट कमिंस को भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया और बेन स्टोक्स का नाम लिखा, लेकिन यहां देखकर भी उन्होंने स्टोक्स के नाम की स्पेलिंग गलत कर दी।
हाल ही अपना 43वां जन्मदिन मनाने वाले हरभजन ने 2021 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनका आखिरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में था। भारत के लिए वह आखिरी बार 2016 में खेले थे। उन्होंने देश के लिए कुल 103 टेस्ट मैच, 236 वनडे और 28 टी20 मैच खेले। अब वह आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद भी हैं। हरभजन फिलहाल कमेंट्री में व्यस्त हैं और भविष्य में कोच की जिम्मदारी भी संभाल सकते हैं।