WI Inning
113/2 (8.5 ov)
Rovman Powell 1(2)*
Shai Hope 44 (24)
IND elected to bowl
{"_id":"6007f9218ebc3e34672c3eb4","slug":"harbhajan-singh-says-his-contract-comes-to-an-end-with-chennai-super-kings","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरभजन सिंह का IPL में चेन्नई के साथ सफर खत्म, ट्विटर पर लिखा- बहुत-बहुत शुक्रिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन सिंह का IPL में चेन्नई के साथ सफर खत्म, ट्विटर पर लिखा- बहुत-बहुत शुक्रिया
Wed, 20 Jan 2021 03:04 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 20 Jan 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बुधवार को कहा कि उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ अनुबंध समाप्त हो गया है, जिसके साथ उन्होंने 'शानदार' दो साल बिताए। इस 40 वर्षीय खिलाड़ी ने अगले महीने की आईपीएल नीलामी और आगामी सत्र के लिए बरकरार रखे जाने वाले खिलाड़ियों की सूची घोषित किए जाने से पूर्व यह खुलासा किया।
विज्ञापन
हरभजन ने ट्वीट किया, 'मेरा चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ अनुबंध समाप्त हो गया है। इस टीम के लिए खेलना शानदार अनुभव रहा। कई सुखद यादें जुड़ी और कुछ अच्छे दोस्त बने, जिन्हें मैं आने वाले वर्षों में भी याद रखूंगा। इन दो शानदार वर्षों के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रबंधन, सहयोगी स्टाफ और प्रशंसकों का आभार और शुक्रिया ।'
विज्ञापन
As my contract comes to an end with @ChennaiIPL, playing for this team was a great experience..beautiful memories made &some great friends which I will remember fondly for years to come..Thank you @ChennaiIPL, management, staff and fans for a wonderful 2years.. All the best..🙏
विज्ञापन विज्ञापन— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 20, 2021
हरभजन चेन्नई की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2018 में दो साल के निलंबन के बाद वापसी करने पर खिताब जीता था। हरभजन और सुरेश रैना चेन्नई के उन दो खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में पिछले साल खेले गए आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया था।