फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh has shared his thoughts on India selecting Washington Sundar over Ravichandran Ashwin

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में अश्विन की जगह वाशिंगटन सुंदर को क्यों मिला था मौका? हरभजन सिंह ने बताई वजह

Sun, 01 Dec 2024 09:50 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Dec 2024 09:50 AM IST
सार

सुंदर ने पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियां मिलाकर 33 रन बनाए थे और कुल दो विकेट झटके थे। सुंदर ने हाल ही में तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 11 विकेट झटके थे।

विज्ञापन
Harbhajan Singh has shared his thoughts on India selecting Washington Sundar over Ravichandran Ashwin
हरभजन सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत अब भविष्य की ओर देख रहा है और यही कारण है कि उसने रविचंद्रन अश्विन की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया था। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में अनुभवी ऑफ स्पिनर अश्विन को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया था और सुंदर को मौका मिला था। 
विज्ञापन

सुंदर ने पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियां मिलाकर 33 रन बनाए थे और कुल दो विकेट झटके थे। सुंदर ने हाल ही में तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 11 विकेट झटके थे। हरभजन का कहना है कि अश्विन की उपलब्धियों को कोई छीन नहीं सकता है, लेकिन सुंदर का टीम में शामिल होना यह दर्शाता है कि भारत उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। 

अश्विन 536 विकेट लेकर भारत के लिए अनिल कुंबले के 619 टेस्ट विकेटों के बाद दूसरे स्थान पर हैं। लेकिन उन्हें अगले 84 विकेट लेने में समय लग सकता है क्योंकि युवा वाशिंगटन गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत के पहली पसंद के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब हरभजन से पूछा गया कि क्या वह अश्विन के तमिलनाडु के युवा साथी को मुख्य स्पिनर की भूमिका निभाते हुए देखते हैं तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की दीर्घकालिक योजना है। रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में भारत के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

अश्विन की उम्र को निश्चित रूप से ध्यान में रखा जा रहा है और यही एक कारक है। हरभजन ने कहा, अब अश्विन उम्र के उस मुकाम पर है। उनकी उम्र 38 साल है इसलिए उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को अपने साथ रखा है क्योंकि जब भी अश्विन संन्यास लेंगे तो वह उनके साथ होगा। टीम को लगता है कि उन्हें वाशिंगटन को तैयार करना है इसलिए मुझे लगता है कि वे उसी राह पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed